उत्तराखंडदेहरादूनरूडकीहरिद्वार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस पर जॉली ग्रांट एयरपोर्ट परिसर में वृक्षारोपण एवं रक्तदान शिविर आयोजित

 

भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस (सेवा दिवस) के अवसर पर आज जॉली ग्रांट एयरपोर्ट परिसर में एक भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हरिद्वार सांसद श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जी ने स्वयं वृक्षारोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और बाद में रक्तदान शिविर में भी सम्मिलित होकर प्रतिभाग किया।

 

सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत जी ने कहा कि वृक्षारोपण और रक्तदान दोनों ही समाज और मानवता के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने सभी से अपील की कि वे जीवन में एक वृक्ष अवश्य लगाएँ और समय-समय पर रक्तदान कर दूसरों का जीवन बचाने में योगदान दें। उन्होंने उपस्थित सभी नागरिकों और कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ भी दीं।

इस अवसर पर विशेष रूप से 

जिला उपाध्यक्ष विनय कंडवाल , भाजपा नेता सम्पूर्ण सिंह रावत

सभासद ईश्वर सिंह रौठाण 

मनीष यादव पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष 

ओबीसी जिला अध्यक्ष चंद्रभान सिंह पाल दीपक चमोली निदेशक एयरपोर्ट जॉलीग्रांट, नितिन कादियान संयुक्त निदेशक, के.श्रीवास्तव -असिस्टेंट कमांडट सीआईएसएफ,विपिन यादव सुरक्षा अधिकारी आदि उपस्थित थे।

 

 

इसके अतिरिक्त क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, समाजसेवी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और वृक्षारोपण एवं रक्तदान शिविर में सक्रिय सहभागिता की।

 

यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री जी के जन्म दिवस को “सेवा दिवस” के रूप में मनाने की परंपरा को और सशक्त बनाता है तथा समाज और पर्यावरण के प्रति सकारात्मक संदेश देने वाली प्रेरणादायी पहल साबित हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button