कलियर में “लाइट” के नाम पर जनता को मिल रहा सिर्फ लॉलीपॉप
कलियर विधानसभा क्षेत्र में विधायक की दावेदारी पेश कर रहे एक नेता पर जनता को गुमराह करने के आरोप लग रहे हैं। पिछले एक साल से क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट लगाने और बिजली व्यवस्था सुधारने के बड़े-बड़े वादे किए जा रहे हैं, लेकिन धरातल पर हालात जस के तस बने हुए हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि हर बार निरीक्षण और घोषणाओं के बावजूद मोहल्लों और गांवों में अंधेरा छाया हुआ है। कई जगहों पर खंभे तो लगाए गए, लेकिन लाइटें आज तक नहीं जलीं। इससे लोगों को रात में आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है।
जनता का आरोप है कि नेता सिर्फ चुनावी माहौल बनाने के लिए “लाइट” के नाम पर लॉलीपॉप दे रहे हैं, जबकि वास्तविक काम कहीं नजर नहीं आ रहा। क्षेत्रवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वे विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
अब देखना होगा कि जिम्मेदार नेता इन आरोपों पर क्या सफाई देते हैं और क्षेत्र में कब तक रोशनी पहुंचती है।



