विश्व अस्थमा दिवस के अवसर पर हरिद्वार यूनिवर्सिटी की नर्सिंग प्रिंसिपल डॉ. सोनिया शर्मा के नेतृत्व में बी.एससी. नर्सिंग के छात्रों ने “डंाम प्दींसमक ज्तमंजउमदजे ।बबमेेपइसम वित । थीम पर आधारित एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। यह कार्यक्रम बाझुहेड़ी पंचायत घर और मेवाड़ गांव में आयोजित किया गया, जहां छात्रों ने ग्रामीणों को अस्थमा की रोकथाम

, लक्षण, और उपचार के आधुनिक तरीकोंकृविशेषकर इनहेल्ड ट्रीटमेंटकृके बारे में जानकारी दी। टीम ने गांव में घर-घर जाकर लोगों से बातचीत की और उन्हें इस बीमारी के प्रति जागरूक किया। इसके अतिरिक्त, स्थानीय स्कूलों में ष्ैबीववस भ्मंसजी च्तवहतंउष् के तहत इंटरनेट की लत और नशा समस्या पर भी जागरूकता व्याख्यान दिए गए। डॉ. शर्मा और उनकी टीम ने विद्यार्थियों को डिजिटल संतुलन और स्वास्थ्यवर्धक जीवनशैली अपनाने के महत्व को सरल भाषा में समझाया। इस जागरूकता अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाना और युवाओं को मानसिक व
शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाना था। गांव के लोगों और छात्रों ने इस पहल की सराहना की और सक्रिय भागीदारी दिखाई। इस अवसर पर ओएसडी अभिनव भट्नागर, प्रो0 मानसी मोर्य, प्रो0 विनिता पाण्डेय ग्राम प्रधान मुकेश, ग्राम प्रधान मो0 शहजाद आदि ग्रामवासी उपस्थित रहे।





