अल्मोड़ाउत्तराखंडकोटद्वारदेहरादूननैनीतालरूडकीहरिद्वार

सैनी महापंचायत संगठन ने उत्तराखंड सरकार के निर्णय का किया स्वागत

रिपोर्ट अभिषेक सैनी 

आज दिनांक 31मार्च को सैनी महापंचायत संगठन उत्तराखंड के द्वारा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्री अंकित सैनी जी अध्यक्षता में धनोरी स्थित संगठन के कार्यालय पर एक बैठक आयोजित की गई ।बैठक में उत्तराखंड राज्य के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में महापुरुषों को सम्मान प्रदान करते हुये सरकार द्वारा लिये गये एतिहासिक निर्णय गांव चांद पुर का नाम ज्योतिबा फूले नगर खानपुर खुर्शली का अम्बेडकर

 

नगर एवं सलेमपुर राजपुताना का नाम शूरसेन नगर आदि गांव एवं सड़कों का नाम महापुरुषों के नाम पर परिवर्तित किये पर सैनी महापंचायत संगठन के पदाधिकारियों द्वारा लड्डू मिठाईयां बांटकर तथा अतिशबाजी कर खुशी जाहिर की एवं उत्तराखंड सरकार का धन्यवाद व्यक्त किया । इस मौके पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सैनी जी ने कहा की उत्तराखंड सरकार का निर्णय स्वागत योग्य कदम है। क्योंकि पिछले काफी समय से हरिद्वार जिले में सैनी समाज एवं सैनी महापंचायत संगठन उत्तराखंड विभिन्न कार्यक्रमों एवं उचित माध्यम से ज्ञापनों के माध्यम से सरकार के समक्ष महापुरुषों के सम्मान की मांग करते रहे हैं।

 

 

इस मौके पर संगठन के प्रदेश संगठन मंत्री मा नीटू सिंह जिला संरक्षक श्री शुभम सैनी ने उत्तराखंड सरकार का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा सरकार द्वारा महापुरुषों के सम्मान में लिये गये एतिहासिक निर्णय से सैनी समाज में खुशी की लहर है

जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र सैनी ने कहा कि सैनी समाज महापंचाय‌ संगठन लम्बे समय से समाज को एक एकजुट कर महापुरुषों के इतिहास को जागरूक करने का कार्य कर रहा है। उत्तराखंड सरकार के इस ऐतिहासिक निर्णय से संगठन के चरणबद्ध आंदोलन को और अधिक मजबूती मिलेगी।  

 इस मौके पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अंकित सैनी प्रदेश संगठन मंत्री नीटू सिंह सैनी प्रदेश महासचिव शिवकुमार सैनी वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन सैनी प्रदेश मीडिया प्रभारी बिजेंद्र सैनी प्रदेश कार्यालय प्रभारी योगेंद्र सैनी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संदीप सैनी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मांगेराम सैनी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संदीप भगत जी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डा नवीन सैनी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजीव सैनी जिला अध्यक्ष रूड़की श्री धर्मेन्द्र सैनी जिला महासचिव रूड़की शिवकुमार सैनी हरिद्वार सतबीर सैनी जिला उपाध्यक्ष रूड़की लोकेश सैनी एडवोकेट कुलदीप सैनी एडवोकेट शुभम आशू सैनी ब्लॉक अध्यक्ष रुड़की अमरीश सैनी सचिन सैनी सुमित सैनी विशाल सैनी सुनील सैनी आदि पदाधिकारी सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button