आज दिनांक 12 मार्च 2026 को बीएसएम (पीजी) कॉलेज, रुङकी में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के विषय पर महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स व अन्य छात्र-छात्राओं ने एक पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । सशक्त नारी-सशक्त भारत, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, रूढ़ियों को तोङती महिलाएं , डिजिटल नारी आदि महत्वपूर्ण विषयों पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें 21 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया । आज महाविद्यालय की एनसीसी की गर्ल्स कैडेट्स द्वारा “क्या वास्तव में नारियां स्वतंत्र हैं” विषय पर एक नुक्कड नाटक भी प्रस्तुत किया गया जो आज के समाज को एक सकारात्मक संदेश देने की ओर प्रेरित करने वाला था । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य मेजर (डॉ) गौतमवीर ने इस अवसर पर एनसीसी कैडेट्स एवं सभी छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज यह समय की मांग है कि स्त्रियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक करने के लिए और उनकी सुरक्षा के लिए हम अधिक संवेदनशील बनें ।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि समाजसेवी श्री विवेक काम्बोज ने सभी पोस्टर्स का अवलोकन किया और नुक्कड नाटक देखकर उसकी सराहना की और छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं । कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट कशिश, निशांत, नवाजिश, प्रियांशु, एसयूओ रजत रावत , सनी, धीरज, आयुषी, आर्यन, पुनीत, प्रिया, प्रजेश, रिया, शमा, प्रेरणा, शिवानी आदि ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । इस कार्यक्रम में एनएसएस की कार्यक्रम अधिकारी डाॅ इन्दु अरोङा, डाॅ राजेश पालीवाल, सांस्कृतिक समिति की डाॅ सुनीता कुमारी, डाॅ रीमा सिन्हा, डाॅ अलका तोमर, डाॅ सीमा गुप्ता आदि ।




