रुड़की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ‘स्वच्छ हरिद्वार’ संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” अभियान के तहत आज हरिद्वार यूनिवर्सिटी की ओर से ग्राम बाजूहेडी, मेहवड कलां में विशेष स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। इस अभियान में यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। अभियान के अंतर्गत हरिद्वार यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों, शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से नहर किनारा रोड ग्राम बाजूहेडी एवं मेहवड कलां तक सफाई कार्य किया। इस दौरान सड़कों और आसपास के क्षेत्रों से कूड़ा-करकट हटाया गया तथा स्थानीय लोगों को स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।

हरिद्वार यूनिवर्सिटी प्रशासन ने कहा कि इस तरह के अभियान न केवल समाज में जागरूकता बढ़ाते हैं, बल्कि विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी की भावना भी विकसित करते हैं। उन्होंने सभी छात्रों और स्टाफ से आगे भी ऐसे जनहित कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर रजिस्ट्रार सुमित चौहान, कर्नल डीके यादव सहित अन्य गणमान्य स्टाफ फेकल्टी भी उपस्थित रहे। अभियान के दौरान क्षेत्रवासियों और छात्रों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।




