उत्तराखंडहरिद्वार

कुसुम कंडवाल को राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष पद की पूर्ववत जिम्मेदारी मिली शासनादेश जारी

रिपोर्ट अभिषेक गोडवाल 

आज उत्तराखंड शासन से एक अच्छी खबर सामने आई है राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कांडवाल जो कि अपने पद से पिछले माह जनवरी में कार्य मुक्त हो गई थी उन्हें शासन ने जब तक आयोग में नए अध्यक्ष की व्यवस्था नहीं होती तब तक के लिए अध्यक्ष पद का निर्वहन करने की जिम्मेदारी सौंपी है।

 

अपने सरल और सहज स्वभाव के लिए जानी जाने वाली कुसुम कंडवाल ने अपने कार्यकाल में महिला हितों को लेकर कई उल्लेखनीय कार्य किए राज्य की महिलाओं के लिए महिला नीति बनाने में एक अग्रणी भूमिका निभाने वाली कुसुम कंडवाल पर धामी सरकार ने एक बार फिर से भरोसा जताया और राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी पूर्व वत निभाने का आदेश शासन ने जारी किया है।

 

यहां गौरतलब है कि राज्य महिला आयोग में अध्यक्ष पद पर रहते हुए कुसुम कंडवाल ने बीते कार्यकाल में कई काम किए चाहे वह विवाह पूर्व काउंसलिंग हो या प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों में जाकर किशोरियों और महिलाओं की काउंसलिंग या राज्य स्थित कारागारों में महिला कैदियों की स्थिति और जरूरतों की जानकारी लेना। वहीं हर समय किसी भी पीड़िता की सहायता के लिए उपलब्ध रहना हो ऐसे कई मामले है जिनमे उन्होंने स्वत संज्ञान ले पीड़िताओं को न्याय दिलाने में मदद की।

 

दी टॉप टेन न्यूज़ से बातचीत में कुसुम कंडवाल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं भाजपा प्रदेश संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस प्रकार उनकी काबिलियत और कार्यकुशलता पर भरोसा रखते हुए उन्हें अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी निर्वहन करने का मौका दिया गया है वह भी अपनी पूरी काबिलियत एवं कर्तव्य निष्ठा के साथ अपने बीते कार्यकाल से आगे बढ़ कर वो इस बार अपनी पूरी शक्ति से राज्य में महिला हितों की आवाज उठा कर, नई कार्य योजना तैयार करेगी जिस से प्रदेश में महिला शक्ति को अपने हितों और सम्मान के लिए भटकना नहीं पड़ेगा और राज्य में उनको शीघ्र ही न्याय और सम्मान मिलेगा।

 

दी टॉप टेन न्यूज़ की ओर से उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल को पुनः राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button