उत्तराखंडदेहरादूनरूडकीहरिद्वार

राष्ट्रीय सनातनी संगठन के द्वारा उत्तराखंड हरिद्वार बहादराबाद छठ घाट पर इन हो रही आपदा को रोकने के लिए देवादी देव महादेव से प्रार्थना के लिए यज्ञ किया गया ।

आज राष्ट्रीय सनातनी संगठन के द्वारा उत्तराखंड हरिद्वार बहादराबाद छठ घाट पर इन हो रही आपदा को रोकने के लिए देवादी देव महादेव से प्रार्थना के लिए यज्ञ किया गया । जिसमें ईश्वर से देश अधिकांश राज्यों , हिमाचल, पंजाब जम्मू कश्मीर, राजस्थान, उत्तराखंड उत्तर प्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों में प्राकृतिक प्रकोप जैसे बाढ़ ओर पहाड़ों के गिरने बादल फटने जैसी घटनाओं ने सभी जीवो और इंसानियत को झंझोड कर रख दिया । न जाने कितने घर, खेत खलिहान व रोजगार उजड़ गए ओर न जाने कितने लोग ओर जीव जन्तु इस तबाही की भेट चढ़ गए , न जाने कितनी फसलें इस प्रकोप की भेट चढ़ गई ।

 राष्ट्रीय सनातनी संगठन के द्वारा गंगा किनारे यज्ञ कर महादेव से प्रार्थना की गई और तबाही को रोकने ओर धरती पर रहने वाले समस्त जीवों पर अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखने और घायल लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ ओर मृतकों की आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने की प्रार्थना की गई ।

राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज सैनी ने बताया कि जो हाल आज हमारे देश में हर प्रकार के प्राणियों का हो रहा है उसने आत्मा तक को झकझोर दिया है, सभी देशवासियों से अपील की कि जितना हो सके पीड़ितों के सहयोग के लिए हर संभव प्रयास करें इस समय देश में इससे बढ़कर ओर कोई सेवा नहीं यही मौका है अपने देशवासियों के लिए देशभक्ति ओर मानवता का धर्म निभाने का , और हम भगवान महादेव से भी इस इस यज्ञ के द्वारा तबाही को रोकने की प्रार्थना करते है।

 इस मौके पर उपस्थित रहे संगठन के संस्थापक आचार्य प्राणनाथ ने हवन में आए सभी सम्मानित कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों सनातनी बंधुओं ओर यज्ञ के लिए दिए दान उन सभी का आभार व्यक्त किया राष्ट्रीय संरक्षक राजेंद्र मौर्य ने सभी देश वासियों से अपील की है कि इस दुःख की घड़ी में सभी लोग आपदा वाले क्षेत्रों की मदद के लिए आगे आए ओर जन जन का ही नहीं सभी जीवों का ध्यान रखा जाए जो जीव भूखा ओर बीमार मिले उसके उपचार के लिए ओर भोजन की व्यवस्था के लिए तन मन धन से सहयोग कर इस दुख की घड़ी में अपने इंसान होने का धर्म निभाएं ।मुख्य रूप से रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज सैनी,राष्ट्रीय संरक्षक राजेंद्र मौर्य,राष्ट्रीय अध्यक्ष के पिता जी रमेश चंद सैनी माता जी निर्मला देवी,अंकित सैनी,सोनिया सैनी ,गौरव श्रीवास्तव,अनुज सैनी,सोनिया यादव,रविंदर सैनी, अन्नत सैनी,जितेंद्र शुक्ला,विनीत,गौरव, मुकेश सैनी अनुज सैनी नकुड निवासी सालेलता सैनी,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button