बेहट। क्रांति गौ रक्षा दल ट्रस्ट द्वारा गांव ताल्हापुर में एक गरीब परिवार की लड़की की शादी में सहयोग प्रदान किया गया। जिसकी ग्रामीणों द्वारा भूरि भूरि प्रशंसा की गई। ट्रस्ट द्वारा लड़की की शादी में करीब 21000 रुपए का सामान प्रदान किया गया।
क्रांति गौ रक्षा दल ट्रस्ट को गांव ताल्हापुर मैं क्रांति गौ रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकुर सैनी व राष्ट्रीय महासचिव संदीप सैनी कोषाध्यक्ष सोनू धीमान, जिला मंत्री सुमित सैनी, अध्यक्ष प्रतिनिधि वंश कुमार, सोरभ कश्यप गौरक्षक, सुबोध भाई को सूचना मिली थी एक गरीब परिवार की लड़की की शादी है। जिसके बाद टीम के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकुर सैनी गांव में पहुंचे और गरीब परिवार की लड़की की शादी में सहयोग प्रदान किया गया। सहयोग में एक डबल बेड, गद्दे, गोदरेज अलमारी, एक पंखा और प्रेस लगभग ₹21000 का सामान दिया गया। इसके अलावा कृपाल सैनी की ओर से एक अलमारी भी प्रदान की गई। इस दौरान संगठन के सभी पदाधिकारी साथ रहे। जिनमें सुबोध सैनी, सत्येंद्र सैनी , सिद्धार्थ, विवेक, विशाल, सभी साथी साथ रहे




