उत्तराखंडकोटद्वारदेहरादूनरूडकीहरिद्वार

शहीदों के आँगन की मिट्टी, मातृभूमि-भक्ति की अमर गाथा का जीवंत प्रतीक: त्रिवेन्द्र*

 

देहरादून । हरिद्वार लोकसभा सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आज अपने संसदीय क्षेत्र की विंडलास रिवर वैली हाउसिंग सोसाइटी, देहरादून में शौर्य चक्र से सम्मानित वीर बलिदानी कैप्टन दीपक सिंह जी के पावन आँगन से पवित्र रज का संकलन किया।

सांसद श्री रावत ने कहा कि यह रज केवल मिट्टी नहीं, बल्कि शौर्य, बलिदान और मातृभूमि-भक्ति की अमर गाथा का जीवंत प्रतीक है। इसमें उस अदम्य साहस की गूँज है, जिसने भारत माँ की रक्षा हेतु अपने प्राण न्यौछावर किए। उन्होंने स्मरण कराया कि जब उन्हें उत्तराखंड की सेवा का सौभाग्य मुख्यसेवक के रूप में मिला, तब प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने वीरभूमि उत्तराखंड में शहीद सैनिकों की स्मृति को चिरस्थायी बनाने का संकल्प लिया था। उसी संकल्प के परिणामस्वरूप अब “पंचम धाम—सैन्यधाम” आकार ले रहा है।

सांसद त्रिवेन्द्र ने कहा कि यह धाम केवल उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि सम्पूर्ण भारतवर्ष के लिए गौरव का क्षण होगा। यह उन अमर वीरों का पवित्र तीर्थ बनेगा, जिन्होंने राष्ट्र की अखंडता, संप्रभुता और सम्मान की रक्षा हेतु अपने प्राण न्यौछावर किए। आने वाली पीढ़ियाँ इस स्थल पर आकर यह प्रेरणा पाएंगी कि राष्ट्र सर्वोपरि है और हमारे वीर सैनिक भारत माँ का सर्वोच्च गौरव हैं।

इस अवसर पर डोईवाला विधायक श्री बृजभूषण गैरोला, जिला समाज कल्याण अधिकारी कर्नल ओ.पी. फर्शवाण, मेजर महावीर सिंह रावत, महासचिव देवेंद्र डोभाल, सुभाष भट्ट, भोपाल सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में पूर्व सैनिक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button