रुड़की । झबरेड़ा थाना पुलिस ने पिछले दिनों इकबालपुर स्कूल के चौकीदार की हुई हत्या का खुलासा कर दिया हैइस हत्याकांड में पुलिस टीम ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस ने बताया कि 05 अक्टूबर को थाना झबरेड़ा पुलिस को सूचना मिली कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने इकबालपुर क्षेत्रांतर्गत स्थित हेरिटेज ग्लोबल स्कूल मे नियुक्त चौकीदार इकबाल को लाठी से निर्ममता से पीटकर गंभीर रुप से घायल कर दिया है। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए हरिद्वार ‘देहात क्षेत्र’ के एक्टिव सीओ-मंगलौर विवेक कुमार व एसओ झबरेड़ा अंकुर शर्मा थाना फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुचे। गंभीर रूप से घायल इकबाल को उसके परिजन सिविल हाँस्पिटल रुडकी लेकर चले गये। घायल की स्थिति गंभीर होने पर उसे डॉक्टरों द्वारा हायर सेंटर रेफ़र किया गया लेकिन घायल ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
प्रकरण के संबंध में मृतक के पुत्र द्वारा दी गई शिकायती प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना झबरेड़ा में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया।
बुजुर्ग व्यक्ति की निर्ममता से हत्या किए जाने जैसे गंभीर प्रकृति के प्रकरण पर एसएसपी हरिद्वार श्री प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह से वार्ता की गई एवं पूरी जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एसपी देहात के निर्देश पर त्वरित रूप से घटना मे शामिल आरोपियों की तलाश व धर-पकड़ हेतु पुलिस टीम गठित की गई। मृतक इकबाल हेरिटेज ग्लोबल स्कूल में विगत 10-12 वर्षो से स्कूल में चौकीदारी का काम कर रहा था। लंबा वक्त होने के कारण मृतक स्कूल प्रबंधन का विश्वासपात्र होने के साथ-साथ स्कूल में नियुक्त ड्राइवर, माली के कामों की देखरेख की जिम्मेदारी भी देखता था। तीनों इकबालपुर मेडिकल स्टोर से 04 पट्टिया खरीदकर लाए और शमशान घाट को जाने वाली चकरोड पर पहुंचकर मोटरसाईकिल खडी कर स्कूल की बाउन्डरी फांद कर अन्दर गये तथा टहल रहे इकबाल को दूर से ही देखने लगे। कुछ समय बाद दोनों ने दीपक को स्कूल के अंदर बुला लिया जहां दीपक ने
मौका पाकर पीछे से इकबाल की कमर पर जोर की लात मार कर उसे नीचे गिरा दिया तथा उसके हाथ से डन्डा छीनकर उसके हाथ पैरो में डन्डे से तेजी से वार करने शुरु कर दिये। आरोपित टिंकू पुत्र जय कुमार निवासी ग्राम माजरी समसपुर खुण्डेवाली थाना झबरेडा दीपक पुत्र मेनपाल निवासी शिवपुर देवबंद सहारनपुर उ0प्र0 हाल निवासी धान मण्डी मौर जिला भटीण्डा पंजाब राजा पुत्र नागेन्द्र नि0 ग्राम माजरी खुण्डेवाली थाना झबरेडा का पूछताछ करने के बाद चालान कर दिया गया है।





