हरिद्वार: दिनांक 20 अप्रैल 2025 को राष्ट्रीय त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज समिति, हरिद्वार द्वारा एक गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन सामुदायिक केंद्र, नवोदय नगर, हरिद्वार में किया गया। इस अवसर पर संगठन की जिला कार्यकारिणी एवं महानगर कार्यकारिणी की औपचारिक घोषणा की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन संरक्षक डॉ. गजेन्द्र त्यागी द्वारा की गई तथा मंडल अध्यक्ष सुभाष त्यागी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त प्रदेश स्तर से प्रदेश महामंत्री प्रिंस कुमार त्यागी, प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष अंशुल त्यागी, प्रदेश कोषाध्यक्ष शशिकांत त्यागी, जिलाध्यक्ष हरिद्वार सूर्यांश त्यागी (बिट्टू त्यागी) एवं महानगर अध्यक्ष जय कुमार त्यागी की विशिष्ट उपस्थिति ने कार्यक्रम को और अधिक प्रभावशाली बनाया।
घोषित कार्यकारिणी इस प्रकार है –
जिला कार्यकारिणी:
1. ऋषि शर्मा – जिला उपाध्यक्ष
2. अमित शर्मा – जिला उपाध्यक्ष
3. बृजेश त्यागी – जिला उपाध्यक्ष (युवा)
4. धैर्य शर्मा – जिला उपाध्यक्ष
5. उदय त्यागी – जिला उपाध्यक्ष
6. अंकुर त्यागी बेहेडेकी – वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष
7. अमित त्यागी – जिला संयोजक
8. अंकुर त्यागी – जिला महासचिव
9. कपिल तिवारी – जिला सचिव
10. विनीत त्यागी – जिला मीडिया प्रभारी
महानगर कार्यकारिणी:
1. विक्रांत शर्मा – महानगर सचिव
2. विक्रांत त्यागी – महानगर सचिव
3. दीपक त्यागी – महानगर सचिव
4. चंद्रमणि राय – महानगर संयोजक
5. सचिन त्यागी – महानगर सचिव
6. विकास त्यागी – महानगर सचिव
महिला मोर्चा:
• सुरभि त्यागी – महानगर अध्यक्ष
इस आयोजन में बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य नागरिक, पदाधिकारीगण एवं युवा वर्ग ने प्रतिभाग किया। सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को संगठन की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं। साथ ही उन्हें समाजहित में समर्पित भाव से कार्य करते रहने हेतु प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य संगठनात्मक मजबूती, सामाजिक एकता, युवा नेतृत्व को प्रोत्साहन एवं समाज में नई ऊर्जा का संचार करना रहा। संगठन के वरिष्ठजनों द्वारा अपने अनुभव साझा किए गए तथा नवनियुक्त कार्यकारिणी सदस्यों से अपेक्षा जताई गई कि वे समाजोत्थान, शिक्षावृद्धि, सहयोग और सम्मान की भावना को आगे बढ़ाएँगे।




