उत्तराखंडकोटद्वारदेहरादूनरूडकीहरिद्वार

तृतीय सीनियर खो-खो जिला स्तरीय चैंपियनशिप 8 सितम्बर को हरिद्वार यूनिवर्सिटी में होगी

 

 

रुड़की। तृतीय सीनियर खो-खो जिला स्तरीय चैंपियनशिप (बालक एवं बालिका वर्ग) का आयोजन 8 सितम्बर 2025 को हरिद्वार यूनिवर्सिटी, रुड़की में किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 15 बालक एवं 15 बालिका खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय चैंपियनशिप हेतु किया जाएगा। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 22 सितम्बर 2025 को नैनीताल में होना सुनिश्चित है।

आज आयोजित बैठक में खो खो एसोसिएशन जिला हरिद्वार के अध्यक्ष जहीर अहमद ने बताया कि जिला स्तर से चयनित खिलाड़ी नैनीताल में राज्य स्तर पर प्रतिभा दिखाने का अवसर पाएंगे। इस मौके पर उपाध्यक्ष गौरव शर्मा, रजनीश सैनी, चैंपियन सूरज रोड़ (महासचिव), आशीष राष्ट्रवादी, सैम अली, चंचल चौधरी, अभिषेक रोड़, दीपिका गोस्वामी, तनु शर्मा समेत अन्य पदाधिकारी व खेल प्रेमी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button