उत्तराखंडदेहरादूनरूडकीहरिद्वार

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी रूडकी द्वारा किया कोतवाली पिरान कलियर के अर्द्धवार्षिक व त्रैमासिक निरीक्षण”*

“थाना स्टाप को दिये आवश्यक दिशा निर्देश

 

 दिनांक 29.03.2026 को सर्व प्रथम सुश्री नतासा सिंह पुलिस उपाधिक्षक रूडकी द्वारा माह अक्टूबर 2025 से 31 दिसम्बर 2025 तथा द्वितीय चरण मे माह जुलाई 2025 से 31 दिसम्बर 2025 तक श्री शेखर चन्द्र सुयाल पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना पिरान कलियर के त्रैमासिक व अर्द्धवार्षिक निरीक्षक किये । निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार, व0उ0नि0 सुनील दतित पंत, चौकी प्रभारी ईमलीखेडा, चौकी प्रभारी धनौरी, समस्त उप निरीक्षक/अपर उप निरीक्षक गण व कर्म0गण उपस्थित रहे ।”

“निरीक्षण के दौरान दोनो अधिकारियों द्वारा सर्वप्रथम सलामी के उपरान्त थाना पिरान कलियर परिसर का भ्रमण कर साफ सफाई का जायजा लिया, इस दौरान उनके द्वारा थाना परिसर की साफ सफाई रखने हेतु निर्देशित किया गया, तदोपरान्त सरकारी सम्पत्ति,शस्त्रो, कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, मालखाना, बैरिक, सीसीटीएनएस एवं मैस का बारीकी से निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी महोदय रूडकी द्वारा सभी अभिलेखो को अध्यावधिक करने, एवं मालो को सुव्यवस्थित रखने, माल मुकदमाती के निस्तारण की कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया । साथ ही ऑनलाईन पोर्टलो के माध्यम से प्राप्त शिकायतो का निर्धारित समयावधि के अन्तर्गत निस्तारण करने हेतु भी निर्देशित किया गया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button