नगर पंचायत इमलीखेड़ा में अध्यक्ष पद के निर्दलीय प्रत्याशी मनोज सैनी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन हवन पूजन के साथ फीता काटकर किया। इस दौरान मनोज़ सैनी के समर्थको की भारी भीड़ रही।
निकाय चुनाव में प्रत्याशी रफ्तार पकड़ने लगे हैं।प्रचार प्रसार और लोगों से मिलने का सिलसिला बढ़ता जा रहा है। ईमली खेड़ा नगर पंचायत में भारतीय जनता पार्टी से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे मनोज सैनी ने अपने चुनावी कार्यालय का उदघाटन हवन पूजन कर किया।इस दौरान मनोज सैनी ने कहा कि इमलीखेड़ा की जनता ने अपना उत्साह और जोश दिखा दिया है जनता उनके साथ है। उन्होंने विकास को लेकर अपनी प्राथमिकताएं बताई और कहा कि सुरक्षा,स्वास्थ्य, कूड़ा प्रबंधन, सार्वजनिक शौचालय.स्ट्रीट लाइट जैसे जनता से जुड़े सीधे मुद्दे को बेहतर करना उनकी प्राथमिकता है,उन्होंने जनता से सहयोग की अपील की है।




