रिर्पोट अभिषेक सैनी
इनर व्हील क्लब रुड़की की एक नई सोच

सीपीआर एक ऐसी कला है जो एमरजेंसी में मरीजों को बचाने की शक्ति रखती है। मेदांता हॉस्पिटल, गुड़गांव के साथ जुड़कर क्लब ने हरिद्वार यूनिवर्सिटी में एक 2 घंटे की कार्यशाला का आयोजन किया। जिसमे मेदांता के डिप्टी मैनेजर और बीएलएस ट्रेनर श्री रोहन ने अपने अनुभव से handson

ट्रेनिंग के साथ छात्रों को इसका पूर्ण अनुभव कराया। क्लब की यह एक बड़ी उपलब्धि है। मेदांता अस्पताल के साथ भविष्य में एक मेडिकल कैंप भी रुड़की में शीघ्र होगा। क्लब के 8 सदस्य मौजूद थे। समाप्ति पर सभी को मेदांता अस्पताल के सर्टिफिकेट दिए गए। यूनिवर्सिटी के करीब 200 छात्र और फैकल्टी थे। अंत में क्लब ने प्रो सिंह को सम्मानित किया।





