उत्तराखंडहरिद्वार

सीबीआई ने हरिद्वार के रानीपुर स्थित केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य को 30 हजार रु. की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

प्रधानाचार्य पर आरोप है कि उसने केन्द्रीय विद्यालय में गार्ड, स्वीपर एवं माली जैसे संविदा कर्मचारियों से उनकी नौकरी जारी रखने के लिए उनके पर्यवेक्षक के माध्यम से 10,000 रु. प्रति माह की रिश्वत मांगी थी।

हरिद्वार। सीबीआई ने हरिद्वार के रानीपुर स्थित केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य को 30 हजार रु. की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। सी बी आई टीम आरोपी को अपने साथ देहरादून ले गई है।

पी आई बी द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि सीबीआई ने केन्द्रीय विद्यालय, भेल, रानीपुर, हरिद्वार के आरोपी प्रिंसिपल के विरुद्ध एक शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया था। प्रधानाचार्य पर आरोप है कि उसने केन्द्रीय विद्यालय में गार्ड, स्वीपर एवं माली जैसे संविदा कर्मचारियों से उनकी नौकरी जारी रखने के लिए उनके पर्यवेक्षक के माध्यम से 10,000 रु. प्रति माह की रिश्वत मांगी थी।

बताया गया है कि आरोपी प्रधानाचार्य ने पिछले 10 महीनों के लिए 8 कर्मचारियों से प्रति कर्मचारी एक हजार और कुल 80 हजार रु. की रिश्वत की मांग की थी। बताया गया है कि आपसी सहमति के आधार पर प्रधानाचार्य 50-60 हजार रु. तक स्वीकार करने की तैयार हो गया था। इसी के बाद आरोपी के खिलाफ शिकायतकर्ता सी बी आई पहुंचा था और सीबीआई ने जाल बिछाया था एवं इसके तहत शिकायतकर्ता को मांगी गई रकम के एक हिस्से के रूप में 30 रु. की रिश्वत के साथ आरोपी के पास भेजा गया था। जब आरोपी ने रकम प्राप्त कर ली तो सी बी आई ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। सीबीआई ने बताया कि आरोपी के आवासीय एवं आधिकारिक परिसरों की तलाशी ली गई तो कुछ आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए। उन्हें सील कर सी बी आई ने अपने कब्जे में ले लिया है। बताया गया है कि आरोपी को सक्षम न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। इस मामले में आगे जाँच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button