राष्ट्रीय चरित्र निर्माण अभियान के निदेशक,सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य,श्री गुरु राम राय इंटर कॉलेज,सहसपुर देहरादून एवं देवभूमि जागृति फाउंडेशन के ब्रांड एंबेसडर डॉ. रवीन्द्र कुमार सैनी ने प्रख्यात पत्रकार रूबिका लियाकत से उनके नोएडा स्थित न्यूज़ 18 इंडिया के स्टूडियो में साक्षात भेंट की।
यह भेंट “गूंज” कार्यक्रम के पश्चात सम्पन्न हुई, जो डॉ. रविंद्र सैनी के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण एवं भावनात्मक क्षणों में से एक रही। इस अवसर पर रूबिका लियाकत द्वारा उनकी कलाई पर राखी बांधना केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि स्नेह,सम्मान एवं आत्मीयता का अद्वितीय प्रतीक बन गया।
डॉ. सैनी ने कहा कि रूबिका लियाकत अपनी निर्भीक पत्रकारिता,स्पष्ट विचारधारा एवं राष्ट्रहित के प्रति समर्पण के माध्यम से देशभर में जनजागरण का कार्य कर रही हैं। उनके विचार न केवल प्रेरणादायी हैं,बल्कि समाज को सकारात्मक दिशा प्रदान करने वाले भी हैं। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि यह भेंट सहज नहीं थी,किन्तु सच्चे संकल्प एवं पवित्र भावनाओं के साथ किया गया प्रयास सदैव सफल होता है l यह मिलन उनके लिए केवल एक औपचारिक मुलाकात नहीं बल्कि राष्ट्र भावना, प्रेरणा और सम्मान से परिपूर्ण एक दिव्य अनुभव रहा डॉ रविंद्र सैनी ने अवसर को अपने जीवन की अमूल्य स्मृतियों में सम्मिलित करते हुए l इस राष्ट्र सेवा की प्रेरणा का सशक्त स्रोत बताया साथ ही उन्होंने लोकसभा हरिद्वार एवं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड त्रिवेंद्र सिंह रावत,राज्यसभा सांसद नरेश बंसल का हृदय से आभार प्रकट किया जिनके स्नेहिल आशीर्वाद एवं सहयोग से उन्हें संसद की कार्रवाई का संजीव अवलोकन लाइव सत्र करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ l डॉ रविंद्र सैनी के द्वारा संसद की कार्रवाई के लाइव सत्र एवं प्रख्यात पत्रकार रुबिका लियाकत से सुहाग पूर्ण भेंट के अविस्मरणीय संगम के लिए देवभूमि जागृति फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रजनीश सैनी एवं प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड आशीष राष्ट्रवादी के साथ-साथ समस्त पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं प्रेषित की l




