उत्तराखंडकोटद्वारदेहरादूनरूडकीहरिद्वार

हरिद्वार विश्वविालय, रुड़की में आज बड़े उत्साह और गरिमा के साथ Alumni Meet 2026 का भव्य आयोजन

 

हरिद्वार विश्वविालय, रुड़की में आज बड़े उत्साह और गरिमा के साथ Alumni Meet 2026 का भव्य आयोजन किया गया। इस विशेा कार्यक्रम का उद्देश्य विश्वविालय से पूर्व में उत्तीर्ण (पास आउट) हो चुके छात्र-छात्राओं को एक साा मंच प्रदान करना, उनके अनुभवों को वर्तमान विार्थियों तक पहुँचाना

तथा संस्थान और पूर्व छात्रों के बीच संबंधों को और अधिक मजबूत बनाना रहा। कार्यक्रम में विभिन्न संकायों के लगभग 150 पूर्व छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। परिसर में पहुंचते ही सभी एलुमनाई का पंजीकरण एवं स्वागत किया गया। इसके पश्चात परिचय सत्र आयोजित हुआ, जिसमें पूर्व विार्थियों ने अपने-अपने क्षेत्र में प्राप्त उपलब्धियों, अनुभवों की कहानियों को साा किया, आयोजन के दौरान कई सांस्कृतिक एवं रचनात्मक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनमें संगीत, नृत्य, समूह प्रस्तुति एवं स्मृति सत्र शामिल रहे। कार्यक्रम ने सभी को अपने छात्र जीवन की यादें ताज़ा करने का अवसर प्रदान किया और पूरा वातावरण उल्लासमय बना रहा।

इस अवसर पर विश्वविालय के अध्यक्ष सीए सत्येन्द्र गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि एलुमनाई किसी भी शिक्षण संस्थान की सबसे बड़ी पहचान और शक्ति होते हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व छात्र-छात्राओं की उपलब्धियाँ ही विश्वविालय की गुणवत्ता और परंपरा को दर्शाती हैं। उन्होंने सभी एलुमनाई को उनकी सफलताओं के लिए बधाई देते हुए भविय में भी संस्थान से जुड़े रहने और वर्तमान विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करने का आग्रह किया।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रो वाइस चांसलर डॉ0 आदेश आर्य ने अपने वक्तव्य में कहा कि विश्वविालय अपने पूर्व विद्यार्थियों की प्रगति पर गर्व महसूस करता है। उन्होंने कहा कि एलुमनाई नेटवर्क को मजबूत बनाने के लिए नियमित प से ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे। उन्होंने छात्रों को उोग, शोध और सामाजिक क्षेत्रों में उत्कृट योगदान देने के लिए प्रेरित किया तथा विश्वविालय के साथ ज्ञान और अवसरों का आदान-प्रदान जारी रखने पर जोर दिया।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया तथा उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रदान की गईं। विश्वविालय प्रशासन ने विश्वास व्यक्त किया कि Alumni Meet 2026 संस्थान और पूर्व विार्थियों के संबंधों को और अधिक सुदृ़ करेगा तथा भविय में नए सहयोग के अवसर उत्पन्न करेगा। इस शुभ अवसर पर डायरेक्टर डॉ0 विपिन सैनी, रजिस्टार सुमित चोहान, ऐडमिशन मेनेजर जितेन्द्र चोधरी, कार्यक्रम कोर्डिनेटर प्रो0 निशा धीमान, प्रो0 संजना, प्रो0 मिरलाननी सिंह, डॉ0 रविन्द्र सैनी, डा0 मनीश छावा, डॉ0 देवव्रत कुमार, डॉ0 डॉ0 रोशन ठाकुर, प्रो0 सुमन लता, मानसी मोर्य, कन्नुप्रिया आदि उपस्थित रहे।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button