शुभम चौधरी
हरिद्वार,रुड़की()। भारतीय किसान यूनियन रोड की महापंचायत का आयोजन आज नगर निगम के पास किया गया। इस दौरान किसान यूनियन रोड़ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पदम सिंह रोड़ ने किसानों के मुद्दों को उठाया। वहीं मौके पर पहुंचे अधिकारियों को बारह सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन दिया गया।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार महापंचायत नगर निगम के समीप शुरू हुई। महापंचायत को संबोधित करते हुए यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पदम सिंह रोड ने कहा कि आज समस्याओं को लेकर किसान त्रस्त है लेकिन इनकी कोई पूछने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि लगातार कई बैठकों और वार्ताओं के बाद भी किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया। इसके बाद महा पंचायत का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो तो किसान सड़कों को जाम करने से पीछे नहीं हटे गा और उन्होंने कहा कि अगर यहां से भी कुछ नहीं हुआ तो टैक्टर ट्राली भर कर कई हजारों की संख्या में फिर देहरादून की ओर बढ़ेगा और उन्होंने कहा की अब किसान अपने हक के लिए लड़ना जनता है और वहीं दूसरी और किसान यूनियन रोड़ के प्रदेश अध्यक्ष संजीव कुशवाहा ने बताया कि 12 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को दिया गया है,जिसमें लंबे समय से नियुक्त चकबंदी अधिकारियों का तबादला और नए अधिकारियों की नियुक्ति,एनएचआई के द्वारा बनाए गए हाईवे के किनारे खेतों से पानी निकासी के इंतजाम,अंडरपास में पानी की निकासी नहीं है जिसकी पानी की निकासी की व्यवस्था की जाए,आरटीओ द्वारा किसानों से चालान के नाम पर अवैध वसूली न की जाए,किसानों के ट्यूबवेलों पर बिजली मुफ्त दी जाए,ग्रामीण 
इकबालपुर शुगर मिल पर बकाया भुगतान का जल्द से जल्द किया जाए,गन्ने का दाम आपदा में हुई फसलों के नुकसान का सर्वे कराकर उन्हें मुआवजा दिया जाए,टोल प्लाजा के आसपास के निवासी किसानों के आवागमन पर उन्हें परेशान ना किया जाए। , ढंडेरा नगर पंचायत में तालाबों पर किए गए अतिक्रमण को मुक्त किया जाए और सरकार द्वारा जो स्मार्ट मीटर लगाने का काम किया जा रहा है उसको बंद किया जाए वहीं दूसरी और किसान यूनियन रोड के युवा प्रदेश महा मंत्री गजेन्द्र चौधरी ने बताया कि जो अब स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं उनका पांच महीने का बिल पिछले साल से कही जादा आ रहा है उन्होंने बताया की इस गरीब किसानों को सताने का काम कर रही ये सरकार उन्होंने कहा कि किसान पहले से बहुत गरीब होता जा रहा है इस अवसर पर युवा प्रदेश अध्यक्ष सचिन टोडा,जिलाध्यक्ष नाजिम अली,इंदर सिंह रोड,एडवोकेट सलमान,रिजवान,इरशाद,
शाहजहां,अनीस प्रधान,इकबाल प्रधान,हिमांशु रोड,सतवीर रोड, सागर रोड,नाजिम अली,मुबारक अली,प्रदीप त्यागी,उमेश पुंडीर, अनिल पुंडीर,परवेज प्रधान, डॉक्टर सुशील,पप्पू,सुलेमान, बबलू त्यागी,मंजेश रोड, लक्की रोड,शुभम चौहान,प्रवीण कुशवाहा,आदि किसान उपस्थित रहे।बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया।




