पिरान कलियर। पुलिस ने अवैध खनन की शिकायत पर कार्यवाही करते हुए अवैध खनन सामग्री से भरी दो ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड कर सीज कर दिया।

ईमलीखेड़ा चौकी प्रभारी उमेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि देर रात सूचना मिली कि सोहलपुर हद्दीवाला मार्ग पर कुछ वाहन अवैध खनन से लदे हुए जा रहे हैं। पुलिस टीम ने मौके पहुच और दो ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ कर चौकी लेकर आ गए।जहा दोनों ट्रैक्टर ट्रॉली को अवैध खनन में सीज कर रिपोर्ट भेज दी गई है।जिससे खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है।




