उत्तराखंडरूडकीहरिद्वार

भारती स्कूल ऑफ नर्सिंग में 10वां राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस मनाया गया*

 

बेड़पुर, पिरानकलियर (रुड़की) – भारती स्कूल ऑफ नर्सिंग में 10वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य कार्यक्रम एवं आयुर्वेद जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस वर्ष का थीम था – “आयुर्वेद जन-जन के लिए, पृथ्वी के कल्याण के लिए”।

कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज समन्वयक श्री लवप्रीत सिंह, प्रधानाचार्या डॉ. कविता सैनी तथा अकादमिक इंचार्ज डॉ. मनीषा जदली ने भगवान धन्वंतरि जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर डॉ. कविता सैनी ने आयुर्वेद की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को इसके जीवनोपयोगी पहलुओं से अवगत कराया। साथ ही श्री लवप्रीत सिंह और डॉ. मनीषा जदली ने भी छात्रों को आयुर्वेद को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में संस्थान के सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से श्री रोमी सैनी, संजना, श्रीमती अंजू सैनी, श्रीमती आशा प्रजापति, श्रीमती शालू सैनी, श्री अंकुर, श्री अनुपम, श्री शेखर, मीरा सैनी, स्वाति रानी एवं आशु सैनी शामिल रहे।

छात्र-छात्राओं ने इस अवसर पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं क्विज में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इनमें आकांक्षा, तनु पाल, मोहिनी, सलोनी, अनुष्का, उपासना, साक्षी वेदपाल, जुबेरिया, प्रति, पायल, पलक, संजना और महिमा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

 

आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में संस्थान से बेड़पुर चौराहा पिरानकलियर तक आयुर्वेद जागरूकता रैली निकाली गई, जिसका उद्देश्य आयुर्वेद के प्रचार-प्रसार को जन-जन तक पहुँचाना था।

कार्यक्रम के समापन पर प्रधानाचार्या डॉ. कविता सैनी ने सभी स्टाफ सदस्यों एवं विद्यार्थियों को 10वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस की शुभकामनाएँ दीं और सभी से आयुर्वेद को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button