रिपोर्ट अभिषेक सैनी
हरिद्वार जिले से ग्यारह सीटों से ग्यारह युवा विधायकों का हुआ चयन जो अपनी मुख्य समस्या विधानसभा पटल पर रखेंगे । देहरादून युवा विधानसभा में सत्र तीन दिन तक चलेगा जिसमें उत्तराखंड की सभी सीटों से युवा विधायक प्रतिभाग करेंगे, पिरान कलियर विधानसभा से पवन पाल अपने विधानसभा कलियर क्षेत्र की स्थानीय समस्या रखेंगे , पवन जी पूर्व में भी गैरसैंण युवा विधानसभा सत्र में विधानसभा उपाध्यक्ष चयन हुए थे । इससे पूर्व सत्र में जो मुद्दे विधानसभा पटल पर उन्होंने रखे थे उन पर भी होगा मंथन और आगे की मूल समस्या को कराएंगे अवगत। इस बार के मुख्य मुद्दे उत्तराखंड में भू-कानून बिल, यूनिफॉर्म सिविल कोड बिल एवं वन नेशन वन इलेक्शन बिल पर होंगे , हालांकि अभी विधानसभा सत्र देहरादून में बहुत ही जोर शोर से चला था , अब 27, 28 फरवरी व 1 मार्च तक तीन दिवसीय युवाओं को मिलेगा मुद्दा और बहस करने का मौका ।




