अल्मोड़ाउत्तर प्रदेशउत्तराखंडकाशीपुरकोटद्वारदेहरादूननगर पंचायत इमली खेड़ानैनीतालपिरान कलियररूडकीहरिद्वार

हरिद्वार विश्वविद्यालय, रूड़की में वार्षिक समारोह उत्कर्ष 2025 के द्वितीय दिवस संगीत समारोह का आयोजन किया गया।

श्गायक रूपाली जग्गा के गानो पर जमकर थिरके छात्रश्

रिपोर्ट अभिषेक सैनी

दिनांक 12 अपै्रल 2025 को बाजूहेडी स्थित हरिद्वार विश्वविद्यालय, रूड़की में वार्षिक समारोह उत्कर्ष 2025 के द्वितीय दिवस संगीत समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का प्रारम्भ विश्वविद्यालय के अध्यक्ष सी0ए0 एस0के0 गुप्ता व उनकी पत्नी श्रीमति नीरू गुप्ता, उपाध्यक्ष श्री नमन बंसल व उनकी पत्नी श्रीमति नितिका बंसल, मास्टर सुर्यांश और वाईस चांसलर डॉ धर्मवीर सिंह, प्रो0 वाईस चांसलर डॉ रमा भार्गव व आदेश आर्य, निदेशक डा0 विपिन सैनी ने मॉ सरस्वती की पूजा वंदना व दीप प्रज्वलित करके

किया। इस कार्यक्रम की संध्या पर प्रसिद्ध गायक व अभिनेत्री रूपाली जग्गा को छात्रो के मनोरंजन के लिए आमंत्रित किया गया। रूपाली जग्गा की उमदा गायकी व नृत्य से सभी छात्रो में नई स्फूर्ति ओर ऊर्जा से पूरा विश्वविद्यालय प्रांगण मन्त्रमुग्ध हो गया। रूपाली जग्गा की प्रस्तुति ने दशर्कों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। सभी अतिथियो, शिक्षको, कर्मचारियो तथा विश्वविद्यालय के सभी छात्रो ने कार्यक्रम का भरपूर आनन्द लिया। इस सुन्दर प्रस्तुति के लिये हरिद्वार विश्वविद्यालय के अध्यक्ष सी0ए0 एस0के0 गुप्ता व उपाध्यक्ष श्री नमन बंसल ने प्रसिद्ध गायक व अभिनेत्री रूपाली जग्गा को प्रतीक चिन्ह देकर इस सुन्दर प्रस्तुति के लिये सम्मानित किया।

 कार्यक्रम के अन्त में विश्वविद्यालय के अध्यक्ष सीए एस के गुप्ता जी का जन्मोत्सव मनाया गया ओर सभी अध्यापक गणों व स्टाफ के द्वारा जन्मदिवस की बधाई देते हुए लम्बी उम्र की कामना की गई। कार्यक्रम का प्रबन्ध संनजा सिंह, निशा धीमान, रजिस्ट्रार सुमित चौहान, अभिनव भटनागर, जितेन्द्र चौधरी, वर्तिका सिंह अखिलेश कंडवाल, रविन्द्र आर्य, रविन्द्र सिंह, हिमाद्री फुकन, एकता जैन, आकांक्षा मिश्रा, रोहित सिंह, हिमाशु वर्मा, सोनिया शर्मा आदि सभी प्रोफेसरों ने अपना सहयोग देकर कार्यक्रम को सफल बनाया।  

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button