Blog

हरिओम सरस्वती पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर जीते 9 मेडल

रिपोर्ट अभिषेक गोडवाल 

धनौरी। के० पी० एस० में चल रहे इंटर स्पोर्ट्स मीट 2025- 26 में जिला हरिद्वार के स्कूलों ने प्रतिभाग किया जिसमें हरिओम सरस्वती पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भी प्रतिभाग किया और यह एक गौरवान्वित करने वाला विषय है कि अकेले हरिओम सरस्वती पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने 9 मेडल प्राप्त किए। जिसमें 6 कक्षा की जैसनिका ने एथलेटिक 60 मीटर रेस में व 200 मीटर रेस दोनों में फर्स्ट पोजीशन पर मेडल जीता व लॉन्ग जंप में भी जैसनिका ने प्रथम स्थान प्राप्त कर मेडल जीता 

6th क्लास के प्रियांशु ने लड़कों में 60 मीटर रेस व 200 मीटर रेस दोनों में प्रथम स्थान प्राप्त कर मेडल जीता।

व प्रियांशु ने लॉन्ग जंप में द्वितीय स्थान प्राप्त कर मेडल जीता। कक्षा 8 के अनुज ने लॉन्ग जंप में तृतीय स्थान प्राप्त कर मेडल जीता । खो खो में लड़कियों की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त कर ट्रॉफी प्राप्त की। इस अवसर पर एस पी देहात और थाना अध्यक्ष पीरान कलियर द्वारा बच्चों को मेडल दिए गए यह हरि ओम सरस्वती पब्लिक स्कूल की एक बहुत बड़ी उपलब्धि हैं जिसके लिए विद्यालय की प्रधानाचार्या व प्रबंधन समिति ने खेलो के कोच प्रियांशु चौधरी को बहुत बहुत बधाई दी जिनके प्रयास से छात्र छात्राओं ने इतना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने स्कूल का परिचय दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button