उत्तराखंडरूडकीहरिद्वार

स्वच्छता ही सेवा है” अभियान में बी०एस०एम० कॉलेज रुड़की के छात्र-छात्राओं ने बढ़ाया स्वच्छ भारत का कदम

 

बी०एस०एम० कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग एवं पॉलिटेक्निक, रुड़की में आज “स्वच्छता ही सेवा है” 🌿 स्वच्छ हरिद्वार के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” अभियान के अंतर्गत भव्य स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के सभी छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ ने उत्साहपूर्वक श्रमदान कर स्वच्छ भारत मिशन 2026 को मजबूती प्रदान की।

कार्यक्रम के तहत कॉलेज परिसर से लेकर हरिद्वार नेशनल हाईवे फ्लाईओवर होते हुए ग्राम नगला इमरती तक स्वच्छता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से प्रतिभागियों ने अपने घर, परिवार, पड़ोस एवं समाज को स्वच्छता अपनाने का संदेश दिया और स्वच्छ भारत के निर्माण की शपथ ली।

 

रैली को एडवोकेट श्री ममतेश कुमार शर्मा (अध्यक्ष, बी०एस०एम० शिक्षण संस्थान रुड़की), सचिव एडवोकेट श्री रजनीश कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष श्री राम कुमार शर्मा एवं सहसचिव श्री संजीव कुमार शर्मा द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

इस अवसर पर संस्थान निदेशक डॉ० राजा राम प्रसाद ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि “स्वच्छता की दिशा में बढ़ाया गया हमारा हर एक छोटा कदम पूरे भारत देश को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने में अहम भूमिका निभाएगा।” उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान श्री आनंद बर्थवाल, क्षेत्रीय लेखपाल सहित कॉलेज स्टाफ का सराहनीय सहयोग रहा। पॉलिटेक्निक प्रधानाचार्य श्री विवेक सैनी, रजिस्ट्रार श्री रामनारायण, प्रवीन शर्मा, तनवीर अहमद, पल्लव जोशी, सादिक रज़ा, राव मोहम्मद शारीफ, रूबी शर्मा, वर्णिका सिंह, योगेश्वर, सुहेल अली साबरी सहित अनेक गणमान्य लोगों की सक्रिय सहभागिता ने कार्यक्रम को सफल बनाया।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने स्वच्छता को जन-आंदोलन बनाने का संकल्प लिया और समाज में जागरूकता फैलाने का संदेश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button