रिपोर्ट अभिषेक सैनी
जिला हरिद्वार की ज्वालापुर विधानसभा के वासुदेव इंटर कॉलेज इब्राहिमपुर मसाई की ओर से विजय दिवस ऑपरेशन सिंदूर के उपलक्ष पर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।
तिरंगा यात्रा में वासुदेव इंटर कॉलेज इब्राहिमपुर मसाई के प्रधानाचार्य रचना सैनी,प्रबंधक सुरेंद्र सिंह प्रतिनिधि प्रधानाचार्य अजीत सैनी,प्रवेश सैनी,मनोज सैनी,सनी राठौर,सौरभ सैनी, पूजा धीमान,शिवानी धीमान आरती, मोनिका,ललिता अध्यापक एवं अध्यापकों के साथ-साथ कॉलेज के छात्र-छात्राओं के द्वारा देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। और विजय दिवस के उपलक्ष में भाषण,जय घोष और राष्ट्रगान के सुंदर-सुंदर कार्यक्रम आयोजित किए गए। देश के वीर शहीदों की याद में पौधारोपण किया गया।




