उत्तराखंडरूडकी

तीन दिन से लापता बच्चे का शव ईख के खेत में पड़ा मिला

एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और अधीनस्थों को दिशा निर्देश दिए।

 

 रिपोर्ट अभिषेक सैनी 

कलियर। तीन दिन से लापता बच्चे का शव ईख के खेत में पड़ा मिला। परिजनों ने बच्चे की हत्या की आशंका जताई है। एसपी देहात एवं अन्य अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया और मामले की जांच में टीम जुटी है। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। कलियर निवासी 13 वर्षीय उवेश 24 अक्टूबर को घर से बहार कावड पटरी के पास बकरी चराने के लिए गया था। जिसकी तलाश में परिजन और पुलिस जुटे थे

 

वहीं परिजनों ने मामले की तहरीर पुलिस को दी थी जिसमें कुछ रिश्तेदारों पर अपहरण का आरोप लगाया था पुलिस ने तहरीर के आधार पर पुलिस ने अपहरण का मुकदमा तीन लोगों के खिलाफ किया था। वहीं आज सुबह किसी ने बताया कि बच्चे का शव गन्ने के खेत में पड़ा है।

 

आनन फानन में पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे और फिर लोगों की भीड़ भी मौके पर इकट्ठा हो गईं। एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और अधीनस्थों को दिशा निर्देश दिए। वहीं फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। मृतक के पिता के अनुसार बच्चे के गले पर निशान है और उसका घोंटकर उसकी हत्या की गई हैं।थानाध्यक्ष दिलवर सिंह नेगी ने बताया कि फोरेंसिक की टीम को मौके पर बुलाया गया है

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button