अल्मोड़ाउत्तराखंडकोटद्वारदेहरादूननैनीतालरूडकीहरिद्वार

इमली खेड़ा नगर पंचायत में पाल समाज ने दिया निर्दलीय प्रत्याशी मनोज सैनी को अपना समर्थन,सिक्कों से तौला

 रिपोर्ट अभिषेक गोडवाल 

इमली खेड़ा नगर पंचायत में निर्दलीय अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मनोज को सभी वर्गों का भारी समर्थन मिल रहा है। निर्दलीय प्रत्याशी मनोज सैनी की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए सर्व समाज के लोग अब मनोज सैनी को अपना समर्थन देते नजर आ रहे हैं आज पाल समाज के सैंकड़ों लोगों द्वारा भी मनोज सैनी का ढोल नगाड़ों से जोरदार स्वागत करते हुए उन्हें सिक्कों से तौला।

 

इस दौरान मनोज सैनी के समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिला ढोल नगाड़ों पर पाल समाज के लोगों द्वारा मनोज सैनी का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान मनोज सैनी ने कहा कि सभी वर्ग और जातियों का उन्हें भारी समर्थन मिल रहा है उन्होंने कहा कि जनता ने उन्हें मौका दिया तो नगर पंचायत इमली खेड़ा एक मॉडल के रूप में स्थापित की जाएगी जहां पर युवाओं के खेलने का ग्राउंड बनाया जाएगा शिक्षा के क्षेत्र में बड़े कार्य होंगे एक लाइब्रेरी बनाई जाएगी और महिलाओं को रोजगार से भी जोड़ा जाएगा ।

 

उन्होंने कहा कि उनके पास योजनाएं बहुत है और वह एक इमली खेड़ा को एक बेहतर नगर पंचायत के रूप में देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि इमली खेड़ा नगर पंचायत में आज तक कोई विकास कार्य नहीं हुआ जिसका खामियाजा नगर पंचायत के सभी गांव को झेलना पड़ रहा है। इस मौके पर बड़ी संख्या में मनोज सैनी के समर्थक मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button