रिपोर्ट अभिषेक सैनी
जनपद हरिद्वार के निवासी कई पुस्तकों का सृजन करने वाले साहित्यकार एवं कवि डॉ संजय कुमार सैनी के नये काव्य संग्रह “सरोवर” का विमोचन लेखक गांव थानो देहरादून मे देश के जाने माने वरिष्ठ साहित्यकार एवं कवि तथा पूर्व मे केंद्रीय शिक्षा मंत्री ओर उत्तराखंड राज्य के यशस्वी मुख्यमंत्री रहे मा0 डॉ रमेश पोखरियाल “निशंक” जी ने किया।

डॉ संजय ने उन्हें स्वलिखित लगभग एक दर्जन पुस्तकें लेखक गांव मे निर्मित लाइब्रेरी के लिए प्रदान की। इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री ठाकुर संजय सिंह ने उन्हें फूलों का गुलदस्ता भेंट किया तथा उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया ओर डॉ संजय का संक्षिप्त परिचय कराया। डॉ निशंक ने कहा कि लेखन एक ऐसी शैली है जिससे व्यक्ति अपने अंदर समाहित विचारों को बाहर निकाल कर उन्हें कागज पर ऊकेर कर औरो के साथ साझा करता है
जिससे कई बार दूसरे लोगो को प्रेरणा प्राप्त होती है डॉ संजय वास्तव मे बधाई के पात्र है जिन्होंने कई पुस्तकों को पाठको तक पंहुचाने का का काम किया है उनके अंदर प्रतिभा छुपी है जिसे कलम के माध्यम से वह प्रेरणादायक कार्य कर रहे है। उन्होंने डॉ संजय को लेखक गांव मे रहकर नई रचनाओं के सृजन के लिए आमंत्रण भी दिया। डॉ संजय ने उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप हमारे प्रेणास्रोत है आप जैसे व्यक्तित्व से ही वह लेखन के क्षेत्र मे आगे बढ़ पाए है ।गौरतलब है कि डॉ संजय लेखन के साथ एक विद्यालय का संचालन करते है ओर गांव के ग्राम प्रधान भी रह चुके है व एडवोकेट भी है
उन्हें समाजसेवा तथा हिंदी साहित्य के क्षेत्र मे योगदान के लिए दर्जनों सम्मान एवं पुरस्कारो से सम्मानित किया जा चुका है।इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री ठाकुर संजय सिंह, अमित कुमार, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बरखा रानी, सदस्य विजयपाल सिंह, प्रधान रीता सैनी, अमरीश सैनी उपस्थित रहे।




