उत्तराखंड

वरिष्ठ समाजसेवी मा.पप्पन कश्यप को मुख्य चिकित्सा अधिकारी हरिद्वार के द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया l

 

आज हरिद्वार में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग हरिद्वार की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया l राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी हरिद्वार एवं नॉडल अधिकारी के द्वारा वरिष्ठ समाजसेवी,शिक्षाविद एवं देवभूमि जागृति फाउंडेशन राष्ट्रीय महासचिव पप्पन कश्यप को आयुष्मान भारत स्कूल हेल्थ कार्यक्रम के अंतर्गत प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया l

 

 

यह कार्यक्रम चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग जनपद हरिद्वार के द्वारा सहयोगी के रूप कार्य के प्रति समर्पण,करुणा व सेवाभाव की सराहना,पारस्परिक सहयोग,सकारात्मक भावना व कर्तव्य निष्ठा के लिए चिकित्सा स्वास्थ्य में उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रदान किया गया l मुख्य चिकित्सा अधिकारी हरिद्वार के द्वारा सम्मानित किए जाने पर राष्ट्रीय महासचिव पप्पन कश्यप को देवभूमि जागृति फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रजनीश सैनी,राष्ट्रीय प्रचार प्रमुख आशीष राष्ट्रवादी,ब्रांड एंबेसडर डॉ रविंद्र सैनी,राष्ट्रीय प्रभारी सुधीर आर्य,राष्ट्रीय प्रवक्ता पंडित आशीष शर्मा,राष्ट्रीय संगठन मंत्री अनमोल सैनी,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रंजन धनगर,विवेक सैनी, राष्ट्रीय सचिव अनिल चौहान आदि पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं प्रेषित की l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button