उत्तराखंडदेहरादूनरूडकीहरिद्वार

वरिष्ठ पत्रकार जावेद अंसारी ने कलियर प्रेस क्लब के महासचिव पद से दिया इस्तीफा

 

कलियर क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले जावेद अंसारी ने कलियर प्रेस क्लब के महासचिव पद से अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने निजी कारणों का हवाला देते हुए अपना त्यागपत्र क्लब अध्यक्ष को सौंपा।

 

जावेद अंसारी ने प्रेस क्लब में अपने कार्यकाल के दौरान पत्रकारों के हितों की रक्षा, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक मुद्दों को प्रमुखता से उठाने में अहम भूमिका निभाई। उनके नेतृत्व में क्लब ने कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रेस वार्ताएं, सेमिनार और जनजागरूकता अभियान चलाए।

 

इस्तीफे की जानकारी मिलते ही पत्रकार जगत में हलचल देखी गई। कई वरिष्ठ पत्रकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उनके योगदान की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

हालांकि अभी तक क्लब की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है कि अगला महासचिव किसे बनाया जाएगा।

 

जावेद अंसारी ने अपने बयान में कहा, “मैंने हमेशा पत्रकारिता को एक ज़िम्मेदारी के रूप में निभाया है। महासचिव पद से हट रहा हूँ, लेकिन पत्रकारिता और समाजसेवा के कार्यों से मेरा जुड़ाव यूं ही बना रहेगा।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button