रिपोर्ट अभिषेक सैनी
कौशिक पब्लिक स्कूल इमलीखेड़ा हरिद्वार में 28 फरवरी 2025 को स्कॉलरशिप परीक्षा का आयोजन किया गया जिसमें रुड़की एवं आसपास के अन्य क्षेत्र के तकरीबन 15 से अधिक विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग किया। विद्यालय के संस्थापक श्री मुकेश कौशिक जी ने बताया

कि यह परीक्षा मेधावी छात्रों को एक विशेष प्लेटफार्म प्रदान करती है जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं अतः इस परीक्षा का उद्देश्य छात्रों को उनकी क्षमताओं एवं योग्यताओं के आधार पर विशेष छात्रवृत्ति और पुरस्कार प्रदान करना है। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमान अरुण करनवाल के नेतृत्व में यह परीक्षा आयोजित की गई और उन्होंने अभिभावकों से यह भी कहा कि हमारा उद्देश्य छात्रों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करना है जिससे वह जीवन में सफलता प्राप्त कर सके। इस अवसर पर परीक्षा देने वाले छात्रों एवं उनके अभिभावकों के लिए विद्यालय द्वारा एक विशेष सेशन का आयोजन भी किया गया जिसमें मुख्य अतिथि रुड़की आईआईटी के प्रोफेसर श्री नवनीत अरोरा जी उपस्थित रहे
। उन्होंने अभिभावकों को यह समझाया कि किस प्रकार बच्चे और विद्यालय दोनों को साथ मिलकर बच्चों के सर्वांगीण विकास में अपना योगदान देना चाहिए तथा बच्चों को आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ संस्कार तथा अपने मूल्य भी दिए जाने चाहिए ताकि वह कुछ भी बनने से पहले एक अच्छे नागरिक बन सके। इसके पश्चात छात्रों के साथ भी उन्होंने एक विशेष शासन लिया जिसमें उन्होंने
छात्रों को जीवन में अपना लक्ष्य निर्धारित करने के लिए निर्देशित किया। इसके पश्चात सभी अभिभावकों को विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों द्वारा स्कूल का भ्रमण भी कराया गया जिसमें विद्यालय द्वारा प्रदान की जाने वाली सभी सुविधा एवं शिक्षक प्रणाली को भी बताया गया।




