Blog

हरिद्वार 13 दिसंबर 2024 खड़खड़ी भीमगोडा स्थित श्री माता काली कमली आश्रम में परम पूज्य ब्रह्मलीन गुरुदेव माता ब्रह्मगिरी महाराज माता बुद्धगिरी महाराज परम पूज्य गुरुदेव

 

 

हरिद्वार 13 दिसंबर 2024 खड़खड़ी भीमगोडा स्थित श्री माता काली कमली आश्रम में परम पूज्य ब्रह्मलीन गुरुदेव माता ब्रह्मगिरी महाराज माता बुद्धगिरी महाराज परम पूज्य गुरुदेव प्रयाग गिरी भारत गिरी आदि सभी गुरु भगवान की पावन स्मृति में एक विशाल संत समागम आयोजित किया गया इस अवसर पर बोलते हुए आश्रम की महंत साध्वी विजय गिरी महाराज ने कहा गुरु के श्री मुख से निकलने वाले पावन वचन भक्तों के मन मस्तिष्क में बसे अंधकार को दूर कर उसमें ज्ञान का उदय कर देते सभी पावन भक्तों को सत्य के मार्ग से भगवान के श्री चरणों में ले जाने वाले परम तपस्वी त्याग मूर्ति संत थे इस अवसर पर बोलते हुए स्वामी गोपाल गिरी महाराज ने कहा गुरुजनों की पावन शरण तन मन को पावन कर देती है और मस्तिष्क को ज्ञान के द्रव्य से द्रवित कर देती है इस अवसर पर बोलते हुए श्री महंत विष्णु दास महाराज ने कहा भगवान का भजन और गुरु के श्री मुख से निकले पावन वचन मनुष्य को भले बुरे की पहचान कराते हैं उनके ज्ञान का संवर्धन करते हैं महंत राम मुनि महाराज ने कहा गुरु इस पृथ्वी लोक पर साक्षात ज्ञान रूपी गंगा के रूप में प्रवाहित हो रहे हैं यह शरीर नाशवान है यह चला जाता है किंतु गुरुजनों के श्री मुख से निकला ज्ञान सदैव मनुष्य के मन मस्तिष्क में विद्यमान रहता है महंत सदा शिवानंद महाराज ने कहा गुरु चरणों की पावन रज मनुष्य के भाग्य का उदय कर देती है महंत दुर्गादास महाराज ने कहा जो भक्त गुरु के बताए मार्ग पर चलते हैं उन पर भगवान श्री हरि की कृपा सदैव बनी रहती है धर्म कर्म और गुरु जनों की पावन संगत मनुष्य के भाग्य का उदय कर देते स्वामी आकाश गिरी महाराज ने कहा गुरु हमारे सच्चे मार्गदर्शक एवं पथ दर्शन होते हैं गुरु के बताये मार्ग पर चलने से यह मानव जीवन सार्थक हो जाता है महंत रवि देव वेदांताचार्य ने कहा हमारे धर्म ग्रंथ हमें संस्कारवान चरित्र उच्च संस्कार देते हैं गुरु हमें सत्य की राह दिखाते हैं इस अवसर पर बोलते हुए श्री वीर सिंह ने कहा गुरु चरणों की पावन रज बड़े ही भाग्यशाली लोगों को प्राप्त होती है गुरुजनों का पावन सानिध्य मनुष्य का लोक एवं परलोक दोनों सुधार देता है इस अवसर पर महामंडलेश्वर चिद विलासानन्द महाराज महामंडलेश्वर महंत श्री अनंतानन्द महाराज श्री महंत दुर्गा दास महाराज श्री महंत विष्णु दास महाराज श्री महंत सूरज दास महाराज महंत मस्त गिरी महाराज महंत बिहारी शरण महाराज स्वामी अंकित शरण महाराज स्वामी पशुपतिनाथ गिरी स्वामी गोपाल गिरी महाराज स्वामी कमलेशानंद महाराज साध्वी माता सावित्री गिरी पार्वती गिरी महाराज सोम गिरी महाराज महंत हरिदास महाराज श्री महंत राम मुनि महाराज श्री महंत रवि देव वेदांताचार्य स्वामी आकाश गिरी महाराज श्री वीर सिंह स्वामी श्याम गिरी महाराज कोतवाल कमल मुनि महाराज देहरादून बाबा रमेशानन्द सहित भारी संख्या में संत महापुरुष तथा भक्त गण उपस्थितथे सभी ने आयोजित भंडारे में भोजन प्रसाद ग्रहण किया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button