उत्तराखंडरूडकीहरिद्वार

उत्तराखंड राज्य की झांकी पर होंगे रुड़की के कैडेट्स*

**उत्तराखंड राज्य की झांकी पर होंगे रुड़की के कैडेट्स*

 

84 उत्तराखंड बटालियन एनसीसी, रुड़की के कार्यवाहक कमान अधिकारी कर्नल अमन कुमार सिंह द्वारा अवगत कराया गया की बटालियन के अधीनस्थ केएलडीएवी पीजी कॉलेज, रुड़की के तीन कैडेट्स व मेथोडिस्ट गर्ल्स पीजी कॉलेज, रुड़की से एक कैडेट 26 जनवरी को कर्तव्य पथ, नई दिल्ली पर उत्तराखंड राज्य की झांकी में राज्य का प्रतिनिधित्व करते नजर आएंगे । रुड़की शहर के लिए इन चारो कैडेट्स यूओ येशी, यूओ सलोनी रावत,

 

सार्जेंट आशीष उपाध्याय व सार्जेंट अम्बिका थपलियाल का कर्तव्य पथ पर होने वाली गणतंत्र दिवस परेड के अवसर पर उत्तराखंड राज्य की झांकी के लिए चयन होना बहुत ही गर्व का विषय है । यह चारो कैडेट्स अपनी अथक मेहनत से इस मुकाम पर पहुंचे हैं, यूओ येशी राज्य की पारंपरिक वेशभूषा में झांकी के अग्रभाग पर दिखाई देगी, यूओ सलोनी रावत व सार्जेंट आशीष उपाध्याय झांकी के मध्य योगा करते हुए व सार्जेंट अंबिका थपलियाल झांकी पर युवा आपदा मित्र ट्रेनिंग का हिस्सा रहेंगी । कमान अधिकारी द्वारा चारो कैडेट्स के माता-पिता से दूरभाष पर बात करके उन्हें शुभकामनाएं दी गई

व केएलडीपीजी कॉलेज के प्राचार्य (डॉ) एमपी सिंह व सहयोगी एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट (डॉ) नवीन कुमार से वार्ता कर उनके महाविद्यालय के कैडेट्स की इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं प्रेषित की ।

इसके अतिरिक्त मेथोडिस्ट गर्ल्स कॉलेज की प्राचार्या डॉ अमिता श्रीवास्तव व केयरटेकर वंदना चौहान को इस उपलब्धि को विद्यालय के भविष्य के लिये मील का पत्थर होना बताया । एनसीसी कैडेट्स के गणतंत्र दिवस परेड हेतु चयनित होने में वाहिनी के प्रशिक्षण अधीक्षक रवि कपूर का विशेष योगदान रहा । इस अवसर पर सूबेदार मेजर अमर सिंह, सूबेदार पंकज पाल, सूबेदार सुनील कुमार

, प्रधान सहायक प्रमोद जोशी, बीएचएम केशवानंद, हवलदार पूर्ण सिंह, हवलदार राजेन्द्र, नायक अभिषेक, वरिष्ठ सहायक सुरेश अवस्थी, डीईओ धर्म सिंह, संदीप बुड़ाकोटी, मीनाक्षी, सुनील भाई, राजवीर, सुभाष आदि उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button