अल्मोड़ाउत्तराखंडकोटद्वारदेहरादूननैनीतालरूडकीहरिद्वार

गुलामी की मानसिकता के प्रतीक में भारतीय संस्कृति और परंपराओं के अनुरूप किया बदलाव: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

ऐतिहासिक निर्णय लेने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का स्वागत करने पहुंचे हरिद्वार के निवासी

रिपोर्ट अभिषेक सैनी 

देहरादून। प्रदेश के विभिन्न स्थानों का जन भावना के अनुरूप नाम परिवर्तन करने पर पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के नेतृत्व में हरिद्वार के स्थानीय जनप्रतिनिधियों और जनमानस ने मुख्यमंत्री आवास के मुख्य सेवक सदन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों और संभ्रांत नागरिकों ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुलामी की मानसिकता के प्रतीक में बदलाव भारतीय संस्कृति और परंपराओं के अनुरूप किया है। लोगों ने कहा कि मुख्यमंत्री ने विगत तीन वर्षों में अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि विभिन्न स्थानों का नामकरण भारतीय संस्कृति की पहचान के अनूरूप जनभावना को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। हमारे पूर्वजों द्वारा जो विरासत हमें प्राप्त हुई है हम उसी को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हर वह निर्णय जो हमारे प्रदेश, जनता और भारतीय संस्कृति के हित में होगा उसको लेने से हम कभी भी पीछे नहीं हटेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा देश और प्रदेश बड़े बदलाव के दौर से गुजर रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जिस प्रकार से भारत का नाम विश्व पटल पर गुंजायमान हो रहा है उसी तरह से प्रधानमंत्री की प्रेरणा से उत्तराखंड में हमारी सरकार ने विगत 3 वर्षों से ऐसे ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं जो अन्य राज्यों के लिए भी उदाहरण का बने हैं।

पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि उत्तराखंड के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में लिखा जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली उत्तराखंड सरकार ने उन ग्रामों के नाम बदलने का कार्य शुरू किया है जो हमारे देश की सभ्यता संस्कृति के अनुरूप नहीं थे। उन्होंने कहा कि भारी संख्या में देहरादून पहुंचे लोगों ने साबित कर दिया है कि वे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की नीतियों से खुश है।

इस दौरान जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, रुड़की जिलाध्यक्ष मधु सिंह, विधायक प्रदीप बत्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष हरिद्वार किरण चौधरी, पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल, कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, शोभाराम प्रजापति, चेयरमैन राजीव शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ जयपाल सिंह चौहान एवं संदीप गोयल पार्षद अनुज सिंह, ललित मोहन अग्रवाल, देवेंद्र प्रधान, लव शर्मा, श्रवण चौहान, प्रणव यादव, विवेक चौहान, प्रदीप चौहान, आदेश सैनी, धर्मेंद्र प्रधान, किरण सिंह, अशोक उपाध्याय, विनोद चौधरी, ब्लॉक प्रमुख आशा नेगी, योगेश प्रधान, राजपाल सिंह, सरदार करण सिंह, संजय सरदार, अरविंद कुमार, शुभम सैनी, तुगलपुर ग्राम प्रधान श्यामपाल, सोहनवीर सैनी, खानपुर प्रधान चौधरी अरविंद, बबली प्रधान, कान्हावाली राजू वर्मा, पौडावाली शशी चौधरी, चंद्रपुरी के प्रधान हरीश चौधरी, सुरेंद्र प्रधान, सुखदेव प्रधान, प्रधान महक सिंह जोगावाला, संदीप प्रधान भारूवाला, भीम सिंह गोवर्धनपुर, सिंकदरपुर के कृष्ण प्रधान, चंद्रपुरी खादर अमरपाल प्रधान, वहीं दूसरी ओर गाजीवाला में ग्राम प्रधान अनिल कुमार, नकली राम, संदीप कुमार, अश्वनी कश्यप, सुमित प्रधान, सहित हरिद्वार के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोग उपस्थित थे।

इन गांवों के बदले जाएंगे नाम

भगवानपुर ब्लॉक के ग्राम औरंगजेबपुर का नाम अब शिवाजी नगर, बहादराबाद ब्लॉक के दो गांव के नाम बदले हैं, जिनमें गाजीवाली का नाम आर्यनगर तो चांदपुर का नाम ज्योतिबा फुले नगर किया गया है। नारसन ब्लॉक के दो गांवों में मोहम्मद पुर जट्ट का नाम मोहनपुर जट्ट और खानपुर कुर्सली का नाम अम्बेडकर नगर रखा है। खानपुर ब्लॉक के भी दो गांव के नाम बदले हैं जिनमें खानपुर का नाम श्री कृष्णपुर और इदरीशपुर का नाम नंदपुर कर दिया गया है। रुड़की ब्लॉक में केवल एक गांव का नाम बदला है जिसे अकबरपुर फाजलपुर से नाम बजाय अब विजय नगर का नाम दिया हैं, रुड़की नगर निगम आसफनगर को देव नारायण नगर और सलेमपुर राजपुताननगर का नाम शूरसैन नगर किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button