उत्तराखंडदेहरादूनरूडकीहरिद्वार

उत्तराखंड से प्रतिनिधित्व करते हुए डॉ मनीष सैनी ने राष्ट्रीय स्मृति सम्मेलन नई दिल्ली में किया प्रतिभाग*

रिपोर्ट अभिषेक सैनी

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के एकान्त मानववाद व्याख्यानों की 60वी वर्षगांठ के अवसर पर नई दिल्ली NDMC कनवेंशन सेंटर में राष्ट्रीय एकता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें डॉ मनीष सैनी ने उत्तराखंड से प्रतिनिधित्व करते हुए इस सम्मेलन में प्रतिभाग किया।

  इस दो दिवसीय सम्मेलन का उद्घाटन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सह संघ कार्यवाह आदरणीय अरुण कुमार जी ने किया। द्वितीय सत्र में राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री आदरणीय शिवप्रकाश जी व डॉ महेन्द्र चन्द शर्मा जी ने पं दीनदयाल उपाध्याय जी के व्यक्तिव और विचार पर प्रकाश डाला। तृतीय सत्र में केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी और श्री शंकरानन्द बी आर जी ने श्रम, संपन्नता और समृद्धि: जनकेंद्रित अर्थनीति की ओर अपने विचार प्रस्तुत किए। चतुर्थ सत्र में केंद्रीय पर्यावरण मंत्री श्री भूपेंद्र यादव जी व श्री प्रफुल्ल केतकर जी ने अक्षय विकास मूल्य आधारित समृद्धि के विषय पर उद्वोधन दिया।

 राष्ट्रीय सम्मेलन के द्वितीय दिवस श्री के अन्नामलाई जी, श्री नितिन गोखले जी, केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी, डॉ गजानन डांगे जी, श्री जे नंदकुमार जी, डॉ गुरु पासवान जी ने अलग अलग सत्रों में अलग अलग विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए।

  समापन सत्र में राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा, केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्री श्री जे पी नड्डा जी व श्री एस. गुरुमूर्ति जी उपस्थित रहे।

  राष्ट्रीय स्मृति सम्मेलन में राष्ट्रीय संगठन मंत्री बी एल संतोष जी, मुख्यमंत्री दिल्ली रेखा गुप्ता जी सहित सम्पूर्ण देश से अलग अलग राज्य के प्रतिनिधि के रूप में सांसद, मंत्री, विधायक व शिक्षाविद उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button