उत्तराखंडहरिद्वार

कोर विश्वविद्यालय में दीपोत्सव के अवसर पर रंगारंग दीपसंध्या 2024 कार्यक्रम का आयोजन हुआ*

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना से हुई। 'दीपसंध्या-2024' का भव्य उद्घाटन  जे. सी. जैन (अध्यक्ष, कोर विश्वविद्यालय) द्वारा किया गया। जैन ने अपने संबोधन में छात्रों को अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने की प्रेरणा दी।

 

 

रुड़की। कोर विश्वविद्यालय के वर्धमान सभागार में दीपावली के अवसर पर रंगारंग ‘दीपसंध्या-2024’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस विद्यार्थी-केंद्रित कार्यक्रम में विविध प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रतिभागियों ने दीपोत्सव का एक अनूठा वातावरण निर्मित किया।

इस आयोजन में कोर विश्वविद्यालय के सभी विभागों के छात्रों ने भाग लिया। विद्यार्थियों, उनके शिक्षकों, और अभिभावकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की महत्ता को बढ़ाया।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना से हुई। ‘दीपसंध्या-2024’ का भव्य उद्घाटन  जे. सी. जैन (अध्यक्ष, कोर विश्वविद्यालय) द्वारा किया गया। जैन ने अपने संबोधन में छात्रों को अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने की प्रेरणा दी। सुनीता जैन, श्रेयांश जैन (उपाध्यक्ष, कोर विश्वविद्यालय), और चारु जैन (कार्यकारी निदेशक, कोर विश्वविद्यालय) की उपस्थिति भी विशेष रही।

डॉ. अंकुश मित्तल (कुलपति, कोर विश्वविद्यालय) ने युवाओं को दीपोत्सव की शुभकामनाएं दी। डॉ. मनीष कुमार (कुलसचिव, कोर विश्वविद्यालय) के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का सुचारु आयोजन किया गया। डॉ. कुमार ने अपने संबोधन में दीपोत्सव के महत्व और ‘दीपसंध्या’ कार्यक्रम की विशेषताओं को साझा किया। विश्वविद्यालय परिवार के सभी सदस्यों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने कार्यक्रम को और भी यादगार बना दिया। वहीं पर उपस्थिति कार्यक्रम का संचालन संदीप चौधरी ने किया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button