रिपोर्ट अभिषेक सैनी
राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी ने विधानसभा भगवानपुर क्षेत्र के गांव गी और हल्लू माजरा गांव में नारियल तोड़ कर इंटरलॉकिंग सड़क का उद्घाटन किया। गी गांव में पहुंचने पर राज्यसभा सदस्य कल्पना सैनी का ग्रामीणों और महिलाओं ने फूल माला देकर जोरदार स्वागत किया।
राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी ने ग्राम वासियों को बधाई देते हुए कहा कि वह हर समय अपने लोगों के बीच में खड़ी है। इसी बीच गी गांव के ग्रामीणों ने राज्यसभा सांसद को अपने गांव के चौराहा पर लाइट लगाने के लिए भी प्रस्ताव दिया। जिसमें उन्होंने जल्दी ही लाइट लगाने की बात कही। राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी का हालू माजरा गांव के ग्रामीणों ने भी फूल माला देकर जोरदार स्वागत किया स्वागत कार्यक्रम के बाद इंटरलॉकिंग सड़क का नारियल तोड़कर उद्घाटन किया गया। हाल्लू माजरा के ग्रामीणों ने राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी का आभार व्यक्त किया।
और इसके बाद राज्यसभा सांसद के द्वारा हालू माजरा गांव में श्मशान घाट पर बन रही छतरी का भी निरीक्षण किया। कार्यक्रम में प्रमोद कुमार, नीतू कुमार, विमलेश सैनी, हुकम सिंह, बीरबल सैनी, महिपाल सैनी, कुलदीप सैनी, अनिल सैनी, मांगेराम, पवन सैनी, अर्जुन सैनी, देशराज, अजय कुमार सैनी, राजेश सैनी, पंकज सैनी, पवन कुमार, श्रीमति उर्मिला सैनी,श्रीमति सुंदरी सैनी, श्रीमति रीना सैनी, श्रीमति संगीता आदि महिला शक्ति और ग्रामीण उपस्थिति रहे ।




