
रुड़की के नगर निगम हाल में एमेच्योर ग्रप्पिलींग समिति उत्तराखण्ड द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया समिति द्वारा पूर्व में 3 साल के कार्यों की जानकारी भी दी गई वह उन्होंने 18 से 20 नवंबर तक के हरिद्वार में होने वाले राष्ट्रीय ओलंपिक प्रतियोगिता के विषय में भी जानकारी दी, वही प्रेस वार्ता में मौजूद रहे समिति के सचिव राजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि आज प्रेस वार्ता के माध्यम से समिति के पिछले तीन वर्ष की कारों की जानकारी पत्रकार को दी गई और आगामी राष्ट्रीय ओलंपिक प्रतियोगिता के विषय में भी बताया गया, वही मौके पर मौजूद रही शहर सचिव दीप्ति पुरोहित ने बताया कि आज हमने प्रेस वार्ता में सभी पत्रकारों को हमारे खेल के बारे में जानकारी दी और जो भी हमारे खेल द्वारा जीते गए।

पुरस्कारों के बारे में जानकारी दी गई और आने वाली प्रतियोगिता के बारे में भी सारी चीज विस्तार से पत्रकार को बताई गई, वही खिलाड़ी प्रगति कांबोज ने बताया कि वह ग्रप्पिलींग खेल की खिलाडी हैं, उन्होंने स्टेट और नेशनल गेम में गोल्ड मेडल हासिल किया है, और वह आज की युवाओं महिलाओं से आग्रह करती है कि आगे बढ़कर अपने सपने पूरे करें और कुछ बड़ा करके दिखाएं।





