उत्तराखंडहरिद्वार

भारतीय संस्कृति फाऊंडेशन द्वारा आयोजित गंगा नृत्य कला महोत्सव कार्यक्रम में मां गंगा की आरती का बनाया विश्व रिकॉर्ड,हाई रेंज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट किया प्राप्त

भारतीय संस्कृति फाऊंडेशन द्वारा आयोजित गंगा नृत्य कला महोत्सव कार्यक्रम में मां गंगा की आरती का बनाया विश्व रिकॉर्ड,हाई रेंज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट किया प्राप्त

राजा भगीरथ ने अपने पूर्वजों की मुक्ति के लिए हजारों वर्षों तक मां गंगा को पृथ्वी पर लाने के लिए कठोर तपस्या की तब मां गंगा पृथ्वी पर अवतरित हई। मां गंगा सदियों से मानव जाति का कल्याण कर रही है। हरकी पौड़ी ब्रह्मकुंड पर होने वाली मां गंगा की दिव्य और भव्य आरती पूरे विश्व में विख्यात है। मगर आज धर्मनगरी हरिद्वार में भारतीय संस्कृति फाऊंडेशन द्वारा परमार्थ घाट पर आयोजित कार्यक्रम में मां गंगा की आरती का विश्व रिकॉर्ड बनाया गया। गंगा नृत्य कला महोत्सव में कथक, नृत्य, संगीत के माध्यम से देश भर से आए कलाकारों ने अद्भुत प्रस्तुति देकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया

। कार्यक्रम में 14 सो कलाकारों द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम ऑनलाइन और ऑफलाइन आयोजित किया गया, जिसमें देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी बड़ी संख्या में गंगा भक्त शामिल हुए। वहीं प्रतिभाग करने वालों को हाई रेंज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट संस्था के डायरेक्टर श्रीकांत द्वारा प्रदान किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button