उत्तराखंडरूडकीहरिद्वार

कोर विश्वविद्यालय में युवाओं के बेहत्तर कैरियर मार्गदर्शन हेतु पथ प्रदर्शन का आयोजन* 

कोर विश्वविद्यालय के वर्धमान सभागार में युवाओं के बेहत्तर कैरियर मार्गदर्शन हेतु पथ प्रदर्शन कार्यक्रम की प्रथम श्रृंखला का आयोजन किया गया।

 

रुड़की: 19 जुलाई 2024 : कोर विश्वविद्यालय के वर्धमान सभागार में युवाओं के बेहत्तर कैरियर मार्गदर्शन हेतु पथ प्रदर्शन कार्यक्रम की प्रथम श्रृंखला का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में उत्तराखंड के 25 से ज्यादा विद्यालयों ने सहभागिता की। विभिन्न विद्यालयों से लगभग 1000 विद्यार्थियों सहित उनके शिक्षक एवं अभिभावकगणों की उपस्थिति महत्वपूर्ण रही।

प्रतिभागी विद्यालयों में ज्योतिबा फुले, रेड रोस, आदर्श इंटर कॉलेज, यूनिक इंटर स्कूल, किसान मजदूर इंटर कॉलेज, आर्मी पब्लिक स्कूल रायवाला, राजकीय पॉलिटेक्निक, गोल्डन पब्लिक स्कूल, जय हिंद संस्थान की सहभागिता महत्वपूर्ण रही।

इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुई। 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. अंकुश मित्तल, कुलपति कोर विश्वविद्यालय ने युवाओं को संकल्पवान एवं कर्मठ बनने को प्रेरित किया। डॉ. मनीष कुमार, कुलसचिव कोर विश्वविद्यालय ने विभिन्न पाठ्यक्रमों की रूपरेखा को वर्णित करते हुए छात्रों का मार्गदर्शन किया

कार्यक्रम का संपूर्ण समन्वय श्री नवनीत विवेक ( ब्रैंडिंग एवं मार्केटिंग ऑफिसर) के द्वारा हुआ। इसमें श्रीबोबिंद्र चौधरी एवं सुश्री प्राची सहित अन्य कार्यकर्ताओं की सहभागिता उल्लेखनीय है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button