रिपोर्ट अभिषेक सैनी
जीवन ज्योति इंटर कॉलेज, मेहवड कलां, रूडकी में हिंदी दिवस के अवसर पर विधालय के छात्र/छात्राओं ने हिंदी पर अपनी प्रस्तुति प्रस्तुत की। इस अवसर पर मुख्य वक्ता व मुख्य अतिथि के रूप में रितुराज (प्रचारक, आर0 एस 0एस0) व दीपक भारद्वाज (अधिवक्ता, हाईकोर्ट, नैनीताल ), निर्णायक मंडल में सुधांशु वत्स ( राष्ट्रीय संगठन महामंत्री अखिल भारतीय सनातन परिषद), अरविन्द भारद्वाज ( सेवानिवृत) व विपुल उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय प्रबंधक अंकित शर्मा ने सभी अतिथिगण के साथ दीप प्रज्वलित करके किया।इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या रूचि शर्मा

ने हिंदी के महत्व को बताया उन्होंने बताया कि हिंदी हर भारतीय की मातृभाषा है हमें इसका सम्मान व इसकी गरिमा को बनाये रखना है। इस अवसर पर अभिभावकगणों ने छात्र/छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सभी कार्यकर्मो की सराहना की। इस अवसर पर कक्षा 6 से 9 के विधार्थियो ने हिंदी के महत्व और उपयोगिता पर अनेक कविताएं व नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किये। प्रतिभाग करने वाले विधार्थी कक्षा 6 से आस्था, अक्षिता सैनी, दिव्यांशी, गौरी, गौरव कुमार, कनक सैनी, प्रज्ञा सैनी, शौर्य, सृष्टि शर्मा, वैभव सैनी कक्षा 7 से आकांशा, हिमानी, जीविका, लवी माही अंसारी, पलक, प्रेरणा,

शैली सिरोही, तमन्ना कक्षा 8 से जीविका पुंडीर, लविशना मलिक, मिस्बाह जैनब, संजीवनी, कक्षा 9 से आयुषी डोलके, जैनब, यशिका, आराध्या, खुशबु सैनी, राधिका, शैली, सृष्टि सैनी, जिया फातमा, अनम ने किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रमो में कक्षा 6 से गौरव कुमार, शौर्य, वैभव सैनी कक्षा 7 से लवी, लविशना मलिक, आयुषी डोलके प्रथम रहे,

कक्षा 6 से गौरी कक्षा 7 से आकांशा कक्षा 8 से जीविका पुंडीर कक्षा 9 से जैनब द्वितीय रहे व कक्षा 6 से प्रज्ञा सैनी कक्षा 7 से माही अंसारी कक्षा 8 से मिस्बाह जैनब व कक्षा 9 से यशिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापकगणों मे साहिबा सिद्दीकी, मेघा शर्मा, रजनी मिंज, दीक्षा सैनी, वर्षा सैनी, रितु सैनी, तन्नू शर्मा, रितु सैनी, स्वाति सैनी, स्वाति मित्तल, शिखापाल, नौशाबा, सुनील कुमार प्रजेश, मनोज गिरी व संदीप कुमार आदि उपस्थित रहे।




