वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर शनिवार को एस एस डी इंटर कॉलेज डाडा पट्टी के प्राइमरी और माध्यमिक कक्षाओं के वार्षिक परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया। प्रधानाचार्य ने अभिभावकों की बैठक बुलाकर बच्चों को प्रगति पत्रक दिया।

रिजल्ट डे व पीटीएम को लेकर एस एस डी इंटर कालेज को खास तौर से सजाया गया था। शिक्षकों ने रिजल्ट लेने पहुंचे बच्चों व अभिभावकों के फूलों से स्वागत किया। प्रधानाचार्य कोमल सैनी ने बताया कि समारोह आयोजित कर सभी वर्ग के टॉप फाइव बच्चों का चयन कर अंक पत्र के साथ मेडल, ट्रॉफी पुरस्कार व चॉकलेट देकर सम्मानित किए गए। वहीं अभिभावकों के साथ शिक्षा की बेहतरी पर चर्चा की गई। शिक्षक पिंटू सैनी व विशेष सैनी

ने बताया की ग्यारवीं में शागुल नाइंथ में वंशू सैनी, eight में श्रेया सैनी 7 th में कशिश ,6th में अनुश्री , 5th में अंश सैनी 4th में रिया सैनी 3 rd में अनी सैनी 2nd तनु व 1st में ज़किया ने अव्वल मुकाम हासिल किया। मौके पर तनु सैनी निकिता सैनी ज्योति सैनी आयशा पारुल कांगड़ा साक्षी सैनी लिपिक सैनी सपना मोनिका सैनी प्रियंका सैनी मीनू सैनी सागर कुमार बर्मन आदि शिक्षक उपस्थित रहे।




