उत्तराखंडहरिद्वार

फर्जी संस्था में मुख्य संरक्षक बने पूर्व मंत्री रहे राम सिंह सैनी का पुतला फूंकने का जो दौर करौंदी से शुरू हुआ था, आज पतंजलि के पास ग्राम बहादुरपुर में आस पास के गांवों के युवाओं ने इकट्ठा होकर “राम सिंह सैनी मुर्दाबाद”, “राम सिंह सैनी होश में आओ” के नारे लगाते हुए उनका पुतला दहन किया।

हरिद्वार। सैनी समाज की अनमोल और ऐतिहासिक धरोहर सैनी आश्रम, ज्वालापुर के नाम पर कूटरचित दस्तावेज और सैनी समाज के लोगों से धोखाधड़ी से हस्ताक्षर कराकर पंजीकृत कराई फर्जी संस्था “प्रबंध समिति, सैनी आश्रम, ज्वालापुर” के विरोध में जनपद हरिद्वार के सैनी समाज के युवाओं का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है।

फर्जी संस्था में मुख्य संरक्षक बने पूर्व मंत्री रहे राम सिंह सैनी का पुतला फूंकने का जो दौर करौंदी से शुरू हुआ था, आज पतंजलि के पास ग्राम बहादुरपुर में आस पास के गांवों के युवाओं ने इकट्ठा होकर “राम सिंह सैनी मुर्दाबाद”, “राम सिंह सैनी होश में आओ” के नारे लगाते हुए उनका पुतला दहन किया।

समाज के युवाओं ने मांग की कि पूर्व मंत्री राम सिंह सैनी के मार्गदर्शन और दिशा निर्देश पर सैनी आश्रम, ज्वालापुर के नाम पर समाज के चंद लोगों ने जो कूट रचित दस्तावेजों के जरिए फर्जी संस्था बनाकर और उसके बाद गुपचुप तरीके से फर्जी कमेटी बनाई है, उसे शीघ्र अति शीघ्र निरस्त करवाई जाए और लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव करवाया जाए और उस कमेटी में युवाओं को उचित प्रतिनिधित्व दिया जाए।

उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने आश्रम को हड़पने की नीयत से कूट रचित दस्तावेज बनाकर फर्जी संस्था पंजीकृत करवाई है, उन सभी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाए।

 

पुतला फूंकने वालों में हर्ष सैनी, कन्हैया सैनी, गौरव सैनी, विनीत सैनी, आशीष सैनी, हेमंत सैनी, नितिन सैनी, ऋषभ सैनी, मोहित सैनी, संयम सैनी, डॉ भरत सैनी, डॉ अविन सैनी, मिट्ठू सैनी आदि शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button