उत्तर प्रदेशउत्तराखंड

श्री कल्कि धाम में आयोजित श्री कल्कि कथा के पंचम दिवस, 5 दिसंबर, को उत्तराखण्ड सरकार के गन्ना राज्यमंत्री श्यामबीर सैनी जी विशेष रूप से कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

संभल, उत्तर प्रदेश | श्री कल्कि धाम

श्री कल्कि धाम में आयोजित श्री कल्कि कथा के पंचम दिवस, 5 दिसंबर, को उत्तराखण्ड सरकार के गन्ना राज्यमंत्री श्यामबीर सैनी जी विशेष रूप से कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

परम् पूज्य स्वामी श्री रामभद्राचार्य जी महाराज ने इस अवसर पर दिव्य प्रवचन दिया, जिसका बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने श्रवण किया और कथा स्थल भक्तिमय वातावरण से भर उठा।

कथा आयोजन के दौरान श्री कल्कि धाम के संस्थापक आचार्य प्रमोद कृष्णम जी ने मंत्री का स्वागत किया और धाम की आध्यात्मिक व सामाजिक गतिविधियों के महत्व पर चर्चा की।

पंचम दिवस पर उमड़ी भारी भीड़ यह दर्शाती है कि श्री कल्कि कथा इस क्षेत्र में एक विराट आध्यात्मिक उत्सव का रूप ले चुकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button