रिपोर्टर=शुभम चौधरी
रुड़की ( vip उत्तराखंड न्यूज़ )ओम ग्रुप आफ कॉलेज रुड़की के सभागार में देवभूमि जागृति फाउंडेशन के संस्थापक संरक्षक,राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य भाजपा एवं ओबीसी सह प्रभारी उत्तर प्रदेश मुनीश सैनी के जन्म दिवस को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।कार्यक्रम में फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रजनीश सैनी,राष्ट्रीय प्रचार प्रमुख एवं प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड एड आशीष राष्ट्रवादी,राष्ट्रीय महासचिव पप्पन कश्यप,राष्ट्रीय प्रवक्ता पंडित आशीष शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विवेक सैनी के द्वारा राम मंदिर और शॉल उढ़ाकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रजनीश सैनी ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुनीश सैनी समाज सेवा,राजनीति और शिक्षा के क्षेत्र में सर्व समाज को जागरूक और संगठित करने में महत्वपूर्ण योगदान देने का कार्य कर रहे हैं।और देवभूमि जागृति फाउंडेशन के संरक्षक के रूप में मार्गदर्शन कर फाउंडेशन को मजबूती और दिशा देने का कार्य कर रहे हैं
।फाउंडेशन के पदाधिकारियों के द्वारा सम्मानित एवं शुभकामनाएं प्रेषित करने हेतु आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। वहीं दूसरी और उनका जन्मदिवस पतंजलि मंडल अध्यक्ष सुरेश सैनी के द्वारा अपनी पूरी टीम के साथ पुष्पगुच्छ देकर और केक काटकर मनाया गया और उनको शुभकामनाएं दी और इस जन्मदिन के अवसर पर उपस्थित रहे,रविंद्र सैनी ,धीरेंद्र बिष्ट, पदमj प्रधान, रजत सैनी, सचिन सैनी, विपिन सैनी, उमेश धीमान, आदित्य रोड, रजनीश त्यागी,सुदेश सैनी,विकास सैनी,जितेंद्र ,शुभम चौधरी के साथ साथ सैकड़ो समाजसेवी और पार्टी संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




