उत्तराखंड

औषधि गुणवत्ता सुनिश्चित करने को औचक निरीक्षण, केंद्रीय औषधि भंडारों की सघन जांच* 

 

 

अपर आयुक्त, खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन के निर्देशों के क्रम में दिनांक 29 एवं 30 दिसंबर 2025 को औषधि निरीक्षक बागेश्वर पूजा रानी द्वारा केंद्रीय औषधि भंडार, जिला चिकित्सालय बागेश्वर तथा केंद्रीय औषधि भंडार डिपो, जिला चिकित्सा अधिकारी कार्यालय बिलौना का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान औषधि भंडारों में उपलब्ध दवाओं के क्रय बिल, स्टॉक रजिस्टर एवं भंडारण व्यवस्था की गहन जांच की गई। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया गया कि सभी औषधियां निर्धारित तापमान एवं मानकों के अनुरूप सुरक्षित रखी गई हों।

 

औषधि निरीक्षक ने बताया कि केंद्रीय औषधि भंडार से वितरित की जाने वाली दवाएं जनस्वास्थ्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इनकी गुणवत्ता सुनिश्चित करना प्राथमिक दायित्व है, जिससे आमजन को सुलभ, सुरक्षित एवं किफायती स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकें।

 

उन्होंने बताया कि जनपद में सरकारी एवं गैर-सरकारी सभी औषधि विक्रय केंद्रों का नियमित रूप से निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में इस माह कुल 10 औषधि नमूनों को जांच हेतु राज्य औषधि विश्लेषणशाला भेजा गया है।

 

निरीक्षण के दौरान औषधि निरीक्षक पूजा रानी ने भंडार कर्मियों को दवाओं के उचित रखरखाव, अभिलेखों के संधारण तथा किसी भी दवा की गुणवत्ता पर संदेह होने की स्थिति में तत्काल औषधि प्रशासन को सूचित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि एनएसक्यू (Not of Standard Quality) एवं स्प्यूरियस (नकली) दवाओं पर प्रभावी नियंत्रण ही औषधि प्रशासन का प्रमुख उद्देश्य है, और इस दिशा में जनपद में सतत कार्यवाही जारी रहेगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button