रिपोर्ट=अभिषेक गोडवाल
आज मखदुमपुर स्थित श्री सत्यनारायण मंदिर इंटर कॉलेज में एनसीसी सीनियर डिवीजन का शुभारंभ 84 उत्तराखंड बटालियन एनसीसी, रुड़की के कमान अधिकारी कर्नल रामकृष्णन रमेश द्वारा किया गया । वाहिनी के प्रशिक्षण अधीक्षक रवि कपूर द्वारा बताया गया कि विगत वर्ष विद्यालय में कर्नल आर रमेश द्वारा ही एनसीसी कनिष्ठ स्कंध की स्थापना की गई थी वह इस वर्ष वरिष्ठ स्कन्ध या सीनियर डिवीजन एनसीसी की एक सब यूनिट भी विधिवत स्थापित कर दी गई है । विद्यालय की इस उपलब्धि पर गांव वासियो व आसपास के क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है । आज विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रधान डॉ विजय कुमार द्वारा कमान अधिकारी महोदय का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया वह उन्हें विद्यालय में चल रही सीनियर डिवीजन एनसीसी की भर्ती का निरीक्षण भी करवाया गया तत्पश्चात कैडेट्स को संबोधित करते समय कमान अधिकारी महोदय द्वारा बताया गया की विद्यालय की प्रबंधन समिति व प्रधानाचार्य प्रधान डॉ विजय कुमार के मार्गदर्शन में दो वर्षों में ही विद्यालय में एनसीसी कनिष्ठ व वरिष्ठ स्कंध की स्थापना होना अपने आप में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है

कोवह इससे ग्रामीण अंचल के छात्रों का चहुमुखी विकास होगा । एनसीसी कैडेट्स को केवल शारीरिक ही नहीं मानसिक तौर पर भी सुद्रण बनाती है व छात्र, छात्राओं का बहुआयामी विकास करती है । इस अवसर पर कनिष्ठ स्कंद एनसीसी केयरटेकर उपासना द्वारा बताया गया की वर्तमान में कनिष्ठ स्कंध एनसीसी की 14 गर्ल्स कैडेट्स अजमेर ट्रेक में प्रतिभाग करने गई हुई है व इसी सप्ताह 14 बॉयज कैडेट्स भी गुजरात ट्रेक में प्रतिभाग करने जाने वाले है
। एनसीसी में कैडेट्स को केंद्र व राज्य सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं से कैडेट्स ही नहीं उनके माता-पिता भी गदगद है वह अपने बच्चों को देश सेवा करते हुए देखना चाहते हैं । केयरटेकर उपासना द्वारा बताया गया की बटालियन द्वारा वरिष्ठ स्कन्ध की 85 सीट विद्यालय को आवंटित की गई है
जिसमें से 40 पर आज भर्ती आयोजित की गई है । इस अवसर पर वाहिनी से कैडेट्स की भर्ती करने आये सूबेदार सुनील सिंह, हवलदार प्रदीप सिंह, विद्यालय के उप प्रधानाचार्य मैनपाल सिंह, प्रवक्ता सतीश कुमार, पंकज कुमार, राजेश कुमार, सहायक अध्यापिका ईशा चौधरी, वाहन चालक विमल कुमार आदि उपस्थित रहे ।




