उत्तराखंडरूडकी

मदरहुड आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल द्वारा स्वास्थ्य रक्षणम् कार्यक्रम के अंतर्गत आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का आयोजन

 

 

शुक्रवार को स्वास्थ्य रक्षणम् कार्यक्रम के अंतरगत आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति के प्रचार एवं प्रसार व सामान्यजन को स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने हेतु राजकीय इंटर कॉलेज सिकंदरपुर भैंसवाल (भगवानपुर) में एक दिवासिये चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। मदरहुड आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के महानिदेशक प्रो० (डॉ०) नरेंद्र शर्मा जी के निर्देशानुसर यह शिविर करवाया गया । शिविर का शुभारंभ मदरहुड आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के प्राचार्य प्रोo (डॉ) मयंक जैन जी एवं राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य जी द्वारा फ़ीता काट कर किया गया । प्राचार्य प्रोo (डॉ) मयंक जैन जी द्वारा स्कूल के विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया गया । शिविर का संचालन डॉ.पीयूष कपिल द्वारा किया गया काय चिकित्सा विभाग की डॉ.आशा कुमारी ,शल्य विभाग की डॉ.पूजा , शालाक्य विभाग की डॉ.पारुल , स्वास्थ्यवृत्त विभाग के डॉ.नितिन चौधरी ने चिकित्सा शिविर में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया ।

 

तथा विद्यार्थियों को निदान व उपचार के विषय में जानकारी दी एवं शिविर में लगभाग 181 के लगभग लोगों ने स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया। शिविर में चीफ फार्मासिस्ट लोकेश दौरियाल एवं बीo एo एमo एसo डॉ.प्रशिक्षु दीपांशु मित्तल आदि ने अपनी सहभागिता प्रदान की । मदरहुड आयुर्वेद कॉलेज एवं हॉस्पिटल ग्रामीण क्षेत्र के लोगों में स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button